{"_id":"595bdd9f4f1c1bab1e8b4686","slug":"161499192735-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गम्भीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक गम्भीर
Updated Tue, 04 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां।
चौपटा मार्ग पर गिगोरानी नहर के पास मंगलवार प्रात: सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार रुपाणा निवासी विकास पुत्र भूपपाल व सुमित पुत्र कृष्ण अपने बाइक पर सवार होकर भट्टूकलां आ रहे थे कि गिगोरानी माइनर के पास तेल टैंकर को पास कर रहे थे कि सामने से एक ट्रॉला आ गया। जिस पर उनका बाइक दोनों के बीच में दुर्घटना ग्रस्त हो गया। इस हादसे में विकास करीब 18 वर्षीय की मौत हो गई, जबकि सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद तेल टैंकर चालक टैंकर लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और आगामी कार्यवाही शुरू कर दी।