{"_id":"5d1a54168ebc3e3cc47153d2","slug":"15620065281128-fatehabad-news88","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 हजार रुपये की रिश्वत लेता होमगार्ड काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
28 हजार रुपये की रिश्वत लेता होमगार्ड काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। दो होमगार्ड को दोबारा ड्यूटी ज्वाइन करवाने के नाम पर पर 28 हजार रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने भूना रोड से एक होमगार्ड को रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस दोनों को हिसार स्थित विजिलेंस थाने में ले गई है। होमगार्ड के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकार का नियम है कि होमगार्ड को तीन माह तक काम पर रखा जाता है। फतेहाबाद में तैनात दो होमगार्ड राजेश व ईश्वर की समयावधि समाप्त होने के बाद उनको सेवामुक्त कर दिया गया था। उनकी मुलाकात फतेहाबाद के गांव मानावाली निवासी श्रवण से हुई। श्रवण ने दोनों को बताया कि उसकी होमगार्ड कमांडेंट से अच्छी जान पहचान है और वह दोनों को फिर से ड्यूटी पर ज्वाइन करवा देगा। इसके लिए श्रवण ने दोनों से 14-14 हजार रुपये की डिमांड की थी। दोनों ने श्रवण को रुपये देने की हामी भर ली। सोमवार देर शाम को श्रवण ने दोनों को भूना मोड़ पर आईडीबीआई बैंक के सामने बुला लिया। इस दौरान राजेश व ईश्वर ने इसकी शिकायत विजिलेंस हिसार को कर दी। शिकायत के बाद विजिलेंस हिसार के डीएसपी शरीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने फतेहाबाद आकर डीसी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने दोनों होमगार्डों को 14-14 हजार रुपये के हस्ताक्षर व केमिकल युक्त नोट पकड़ाए और भूना मोड़ पर भेज दिया। जैसे ही श्रवण ने यह नोट पकड़े विजिलेंस की टीम ने उसको दबोच लिया। विजिलेंस की टीम ने श्रवण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।