फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   दो दिन से पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा से टोहाना घुमाते रहे शव को

दो दिन से पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा से टोहाना घुमाते रहे शव को

Sat, 29 Jun 2019 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
दो दिन से पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा से टोहाना घुमाते रहे शव को
टोहाना। टोहाना के सदर इलाके से मिले शव को पोस्टमार्टम के लिए कभी अग्रोहा तो कभी टोहाना रेफर किया जा रहा है। शव को बार-बार ले जाने वाले पुलिस कर्मी भी परेशान हो चुके हैं, लेकिन चिकित्सक पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार नहीं हैं। आखिरकार पुलिस ने तंग आकर शव को अग्रोहा के मोर्चरी रूम में रखवा दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सदर थाना के इलाका कुलां गांव में माइनर नहर से एक अज्ञात लड़के का शव मिला था। पुलिस ने शव को शनाख्त के लिए 72 घंटे के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था, लेकिन 72 घंटे बीत जाने के बाद भी जब शव की शनाख्त नहीं हुई तो सदर पुलिस ने नागरिक अस्पताल के एसएमओ के नाम पत्र लिखकर पोस्टमार्टम करने की बात कही, लेकिन कुछ कारणों के चलते पोस्टमार्टम नहीं हो पाया और शव को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भी शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम जब नहीं हो पाया तो रात्रि के समय शव को टोहाना के शवगृह में रखवा दिया गया। शनिवार सुबह जब सदर पुलिस ने कागजात तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए कहा तो दो बजे बाद फिर शव को अग्रोहा के लिए रेफर कर दिया गया। तीन बजे बाद जब शव अग्रोहा पहुंचा तो समय का हवाला देकर वहां पोस्टमार्टम नहीं किया गया, लेकिन शव को शवगृह में ही रखवा लिया गया।
विज्ञापन

इस बारे में नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस सागु ने कहा कि यह शव इस हालत में नहीं है कि इसका पोस्टमार्टम यहां किया जा सके। इसे फोरेंसिक लैब में किया जा सकता है, इसलिए इसे अग्रोहा अस्पताल में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि यह डी कंपोस्ट बॉडी है जिसके लिए बोर्ड बनाया गया था बोर्ड ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में थाना सदर प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि 4 दिन पहले कुला माइनर से एक अज्ञात शव बरामद हुआ था। जिसे शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवाया था, लेकिन उसकी शनाखत नहीं हो पाई। उन्होंने बताया कि जब शव की शनाख्त नहीं हो पाई तो उसके पोस्टमार्टम के लिए लिखा गया, लेकिन उसे कभी टोहाना तो कभी अग्रोहा फिर अग्रोहा से टोहाना व अब अंत में उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रखा गया है ताकि पोस्टमार्टम हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed