फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   नशा तस्करी में पकड़े गए बेटे से थाने में मिलकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत

नशा तस्करी में पकड़े गए बेटे से थाने में मिलकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत

Sun, 23 Jun 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
नशा तस्करी में पकड़े गए बेटे से थाने में मिलकर लौट रही मां की सड़क हादसे में मौत
कुलां। गांव नन्हेड़ी में पुलिस ने बीते दिन एक युवक को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया था। शनिवार सुबह युवक की मां, बहन, जीजा व एक छोटा भांजा थाने में उसे मिलने गए थे। हालांकि थाने में उनकी आपस में मुलाकात तो हो गई। किंतु यह बेटे या मां ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि थाने में हुईं मुलाकात उनके जीवन की अंतिम मुलाकात होगी। क्योंकि बेटे को मिलने के बाद घर लौट रहीं मां गोगी देवी निवासी नन्हेड़ी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं इस हादसे में घायल हुए मृतक महिला की बेटी, दामाद व दोहते की स्थिति भी गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

शनिवार सुबह गांव नन्हेडी निवासी महिला गोगी देवी अपने दामाद और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर टोहाना थाने में अपने बेटे लखविंदर सिंह से मिलने आई थी। दोपहर करीब 1 बजे सभी बाइक पर सवार होकर टोहाना से नन्हेडी आ रहे थे। इस दौरान टोहाना कुलां मार्ग पर गांव अकांवाली के नजदीक सामने से आ रही कार का टायर फट गया। इससे तेज रफ्तार कार ने असंतुलित होकर बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार महिला गोगी देवी (46) सहित दामाद रिंकू (26), बेटी पिंकी (22) व दोहता कुलविंद्र सिंह (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हुईं और घायलों को टोहाना अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों द्वारा महिला गोगी देवी को मृत घोषित कर दिया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज का जांच कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed