फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल की कैद

युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल की कैद

Tue, 18 Jun 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
युवती से छेड़छाड़ के आरोपी को एक साल की कैद
रतिया। उपमंडल न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार की अदालत ने घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोपी को दोषी करार देते हुए 1 साल की कैद व 1100 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को ये भी आदेश दिए कि वह पीड़िता को 10 हजार रुपये मुआवजे के रूप में दे। जानकारी के अनुसार, रतिया पुलिस ने रतिया निवासी रवि कुमार के खिलाफ एक युवती की शिकायत पर 28 नवंबर 2015 को आईपीसी की धारा 354, 452, 506 के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया था कि 27 नवंबर 2015 को आरेापी रवि उसके घर में जबरन घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया, लेकिन वह लोगों से हाथ छुड़वाकर फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे काबू कर लिया था। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने रवि को दोषी करार देते हुए उसे 1 साल की कैद व 1100 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी को पीड़िता को मुआवजे के तौर पर 10 हजार रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed