{"_id":"5cfffa24bdec2206fe062c3f","slug":"15602795799-fatehabad-news186","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात युवकों ने सब्जी व्यापारी को गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अज्ञात युवकों ने सब्जी व्यापारी को गाड़ी से उतारकर बेरहमी से पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूना। फतेहाबाद रोड़ पर भूना व जांडली खर्द के मध्य बीती रात्रि पौने 12 बजे चार अज्ञात युवकों ने सब्जी व्यापारी को गाड़ी से उतारकर पीटा और 35 हजार की नकदी छीनकर फरार हो गए। बुलेरो गाड़ी में आए लुटेरे घटना को अंजाम देने के बाद फतेहाबाद की ओर फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही रात्रि को ही भूना पुलिस ने मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लेने के बाद घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल व्यापारी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल कराया है जहां उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
पुलिस को दी शिकायत में फतेहाबाद निवासी एवं सब्जी व्यापारी तिलक कुमार ने बताया कि वह सब्जी मंडी में बाबे नानक दी हट्टी फतेहाबाद से सेबों से भरी गाड़ी लेकर डबवाली, सिरसा से कुछ पेटियां उतारकर सब्जी मंडी भूना में जमींदारा फ्रूट कंपनी में देर रात्रि को पहुुंचा। तिलक ने बताया कि यहां कुछ सेब की पेटियां उतारकर जैसे ही वह फतेहाबाद वापिस जा रहा था तो भूना से ही एक बुलेरो गाड़ी ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। जांडली खुर्द पहुंचने से पहले ही उसकी टाटा एस गाड़ी के आगे बुलेरो गाड़ी अड़ा दी। बुलेरो गाड़ी से उतरते ही चार युवकों ने उसे बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर युवकों ने व्यापारी से पैसे मांगे तो व्यापारी ने देने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसी दौरान चारों युवकों ने गाड़ी के डेसबोर्ड में रखे 35 हजार रुपये निकाल मौके से भाग गए। व्यापारी ने बताया कि घटना के दौरान कई वाहन मौके से गुजरने परंतु उसे बचाने के लिए किसी ने प्रयास नहीं किया। उन्होंने बताया कि लूटपाट करने वाले युवक जिस बुलेरो में आए थे उसके पीछे समराथल लिखा हुआ था और अंधेरे के कारण गाड़ी का नंबर नहीं देख पाया। सब्जी मंडी भूना के व्यापारियों के साथ पीड़ित तिलक कुमार ने पुलिस में रात्रि को ही शिकायत दी। थाना प्रभारी देवेंद्र नैन ने बताया कि पुलिस घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों के आधार पर जांच कर रही है। शीघ्र ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।