फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुराने विवाद के चलते फिर भिड़े दो पक्ष, एक महिला सहित पांच घायल, एक रेफर

पुराने विवाद के चलते फिर भिड़े दो पक्ष, एक महिला सहित पांच घायल, एक रेफर

Mon, 20 May 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुराने विवाद के चलते फिर भिड़े दो पक्ष, एक महिला सहित पांच घायल, एक रेफर
रतिया। पुराने विवाद को लेकर गांव रतनगढ़ में हुए आपसी झगड़े में एक महिला सहित दोनों पक्षों के 5 लोग घायल हो गए। घायलों में महिला की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। घायलों के एक पक्ष में जगपाल तथा अमनो, जबकि दूसरे पक्ष में इंद्र, हरदीप व पाला सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

रतिया के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन जगपाल ने पड़ोस में रहने वाले लीला व उनके परिवार पर घर में घुस कर कथित मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि अन्य लड़कों का ही अपना पारिवारिक विवाद था, मगर इन लोगों ने बिना विवाद के ही उनके साथ झगड़ा कर दिया और घर में आकर कथित मारपीट कर दी। उन्होंने बताया कि इस मारपीट के दौरान गर्भवती अमनो को गहरी चोट पहुंचा दी और जब बीच-बचाव करने आए तो उसे भी घायल कर दिया। अमनो की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने रेफर कर दिया है। दूसरे पक्ष के घायल इंद्र ने गुरदास, जगपाल, राजविंद्र व परिवार के अन्य सदस्यों पर कथित मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बताया कि हालांकि अन्य युवक का अपनी पत्नी के साथ मनमुटाव था और इसको लेकर ही वह हरदीप के साथ निरंतर मारपीट कर रहे थे। जब इस मारपीट का विरोध किया तो हाथापाई पर उतर आए और बाद में लोहे की पाइपों से ही हमला कर घायल कर दिया। उपरोक्त घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और पुलिस अपने स्तर पर ही जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed