{"_id":"5ce2ee5bbdec2207626c4a41","slug":"15583760804-fatehabad-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलघर में मिट्टी घोटाला, टैंक की खुदाई कर मिट्टी बेच रहे ठेकेदार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जलघर में मिट्टी घोटाला, टैंक की खुदाई कर मिट्टी बेच रहे ठेकेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्टूकलां। हुडा विभाग द्वारा भट्टूमंडी के फतेहाबाद रोड पर बनाए जा रहे जलघर में लाखों रुपये की मिट्टी घोटाला हो रहा है। यहां जलघर के टैंक की खुदाई से निकाली जा रही मिट्टी को ठेकेदारों द्वारा बेचा जा रहा है। नियमानुसार इस मिट्टी को हुडा विभाग के खाली प्लाटों में भर्ती कर या हुडा की खाली भूमि पर ही डालना था। लेकिन ठेकेदार द्वारा नियमों की अनदेखी कर यह मिट्टी अवैध कॉलोनियों व निजी स्थानों पर 250 से 350 रुपये प्रति ट्राली डाल कर अपने वारे न्यारे किए जा रहे हैं। जिस स्थान पर जलघर का टैंक खोदा जा रहा है, वहीं एक मिट्टी का बड़ा टीला था। जिसका लाभ उठाते हुए ठेकेदार भारी मात्रा में मिट्टी अवैध तरीके से बेच कर विभाग को चूना लगा रहा है। यह जलघर करीब 6 करोड़ 88 लाख की लागत से बन रहा है। जिसमें दो वाटर स्टोर टैंक, एक अंडर ग्राउंड टैंक व कलियर टैंक सहित पूरी बिल्डिंग का भी निर्माण होना है।
कोट्स
हुडा की इस मिट्टी को बेचा नहीं जा सकता। अगर ऐसा पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मबीर बूरा, कनिष्ठ अभियंता।
विज्ञापन
कोट्स
हुडा की इस मिट्टी को बेचा नहीं जा सकता। अगर ऐसा पाया जाता है तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मबीर बूरा, कनिष्ठ अभियंता।