फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   जमीन बेचने के नाम पर 53 लाख की ठगी, बाप-बेटा पर केस दर्ज

जमीन बेचने के नाम पर 53 लाख की ठगी, बाप-बेटा पर केस दर्ज

Mon, 20 May 2019 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 May 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
जमीन बेचने के नाम पर 53 लाख की ठगी, बाप-बेटा पर केस दर्ज
भूना। उकलाना रोड के पास स्थित जमीन को बेचने के नाम पर बाप-बेटे द्वारा हांसी की एक महिला से 53 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का सामने आया है। पुलिस ने बाप-बेटा के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भूना एसएचओ देवेंद्र नैन ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत मेें हांसी की मुल्तान कॉलोनी निवासी व्यापारी वीरभान ने बताया कि मूल रूप से भूना निवासी एवं वर्तमान में हांसी के हुड्डा सेक्टर-6 निवासी पुष्पलता पत्नी जितेंद्र कुमार के मार्फत उसने 22 जुलाई 2016 को भूना के उकलाना रोड के पास स्थित 2 कनाल 5 मरले जमीन ली थी। जिसकी पूरी कीमत अदा कर दी गई थी। जबकि पुष्पलता ने वर्ष 2006 में भूना निवासी साधू राम से उक्त जमीन का इकरारनामा कराया था जिसकी रजिस्ट्री किसी भी समय करवाए जाने का समझौता हुआ था। शिकायतकर्ता के अनुसार इकरारनामा के आधार पर उसने पुष्पलता को प्लाट की पूरी कीमत अदा कर दी लेकिन अब साधु राम उक्त जमीन का कब्जा दिए जाने पर टाल मटोल कर रहा है।
विज्ञापन

9 साल पहले ही अपने बेटे के नाम करवा चुका है जमीन
वीरभान ने बताया कि राजस्व विभाग से मिली रिपोर्ट से पता चला है कि साधु राम उक्त जमीन 11 मार्च 2010 को ही अपने बेटे रमेश के नाम करवा चुका है। जबकि वर्ष 2006 में साधु राम उक्त जमीन कर सौदा करके 53 लाख रुपये पुष्पलता से वसूल कर चुका है। पूरी राशि वसूल करने के बाद साधु राम ने धोखाधड़ी से उक्त जमीन अपने बेटे के नाम करवा दी है। शिकायतकर्ता वीरभान ने बताया कि जब भी उसने साधु राम से जमीन का कब्जा दिए जाने की बात की तो वह हर बार टाल मटोल कर रहा है। ऐसे में जब उसने जमीन की रकम वापिस मांगी तो साधु राम व उसके बेटे ने कोई सीधा जवाब देने की बजाये हर बार गुमराह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच के बाद होगी कार्रवाई : एसएचओ
थानाध्यक्ष देवेंद्र नैन ने बताया कि भूना पुलिस ने शिकायत के आधार पर साधु राम व उसके पुत्र रमेश कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed