{"_id":"5cddb39dbdec22075249595e","slug":"151558033309-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की देनदारियां छोड़कर भागी अनाजमंडी की फर्म, तीन पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लाखों की देनदारियां छोड़कर भागी अनाजमंडी की फर्म, तीन पर केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
टोहाना। टोहाना अनाज मंडी की एक फर्म के लाखों रुपये की देनदारी छोड़कर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में गांव कन्हड़ी के एक किसान की शिकायत पर अनाज मंडी की दुकान नंबर 260 की फर्म मैसर्ज ताराचंद-राजेंद्र कुमार
विज्ञापन
के मालिक अभिषेक उर्फ गुंडू, अनिल कुमार उर्फ पिंटू तथा अनीता देवी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उपरोक्त लोगों ने उसके करीब 33 लाख रुपये का गबन कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार निवासी गांव कन्हड़ी ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। वह काफी वर्षों से मैसर्ज ताराचंद-राजेंद्र कुमार की दुकान के मालिक अभिषेक उर्फ गुंडू व अनिल कुमार उर्फ पिंटू के पास अपना लेन देन करता था तथा अपनी फसल भी बेचता हूं। दुकान पर उनके परिवार की अनीता और परिवार के अन्य सदस्य भी लेन देन करते थे। इसी कारण उसने अभिषेक व अनिल कुमार के पास 27 लाख रुपये नकद व उसकी दुकान पर 6 लाख 20 हजार रुपये की फसल बेची थी जिसके जे-फार्म भी उसके पास मौजूद हैं। जो पैसे अभी तक अभिषेक व उसके भाई अनिल कुमार ने न तो मेरे खाता मे जमा करवाए और न ही मुझे दिए। अब मुझे पता चला है कि अभिषेक व अनिल कुमार अपने परिवार सहित व अपना सारा सामान उठाकर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। इसी तरह अब मुझे पता चला है कि उपरोक्त आरोपियों ने उसके अलावा अन्य व्यक्तियों के नाम से फर्जी कागजात तैयार करके घपले किए हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।