{"_id":"5a64d24c4f1c1ba1268b5aa1","slug":"151516556876-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीका में मकान से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलीका में मकान से हजारों की चोरी
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। गांव अलीका के एक घर में हजारों रुपये की नकदी के अलावा सोने व चांदी के जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मकान मालिक सुखदेव उर्फ लवली की शिकायत पर गांव के ही पंकज नामक युवक के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि गत दिवस वह अपने परिवार के साथ घर से कहीं बाहर गया हुआ था और जब घर लौटा तो उसके घर से करीब 5 हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने व चांदी के जेवरात गायब थे। मकान मालिक ने पुलिस के समक्ष गांव के ही पंकज पर संदेह व्यक्त करते हुए बताया कि उक्त युवक ने ही अन्य साथियों के साथ मिलकर उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।