फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   छेड़छाड़ की रंजिश के चलते हुई हत्या मामले में पांच आरोपी काबू, न्यायिक हिरासत में भेजे

छेड़छाड़ की रंजिश के चलते हुई हत्या मामले में पांच आरोपी काबू, न्यायिक हिरासत में भेजे

Sat, 03 Jun 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 03 Jun 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
छेड़छाड़ की रंजिश के चलते हुई हत्या मामले में पांच आरोपी काबू, न्यायिक हिरासत में भेजे

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
बुढलाढा कॉलोनी में युवती से छेड़छाड़ पर मामला दर्ज होने की रंजिश के चलते गुरदयाल सिंह की हत्या मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को पुलिस ने डांगरा रोड स्थित न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाकि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं तथा पुलिस शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में जसपाल, दारा, बिट्टू, गुरप्रीत, मिता शामिल हैं।
गौरतलब है कि बुढलाढ़ा कॉलोनी निवासी मृतक 65 वर्षीय गुरदयाल के बेटे प्रवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 31 मई को बुधवार की रात उसके पड़ोसियों ने छेड़छाड़ के मामले से जुड़ी पुरानी रंजिश के चलते पहले उसके भांजा-भांजी से मारपीट की और इसके बाद बहनोई से मारपीट की थी। प्रवीन ने आरोप लगाया था कि इसके बाद पुलिसकर्मियों के सामने ही आरोपियों ने उन पर पथराव शुरू कर दिया था जिसमें गंभीर रूप से घायल हुए उसके पिता गुरदयाल सिंह ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था, जिसमें से पांच आरोपियों को कालोनी से ही पुलिस ने काबू कर लिया।
विज्ञापन


क्या कहते है एसएचओ
थाना शहर प्रभारी रणधीर सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे प्रवीण की शिकायत पर आठ लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में 5 आरोपी जसपाल, दारा, बिट्टू, गुरप्रीत, मिता को काबू कर लिया है तथा बाकि आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़छाड़ की रंजिश में हुई हत्या मामले में पांच आरोपी काबू, जेल
बाकी तीन आरोपियों के लिए छापेमारी में जुटी पुलिस
31 मई की रात को हुए झगड़े में हुई थी गुरदयाल की मौत

03एफटीबीपी16 : टोहाना में हत्या के आरोपियों को पेश करने के लिए ले जाती हुई पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed