फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   आखिरकार रतिया पुलिस को मिली कामयाबी, चोरी के दो आरोपी पकड़े, रिमांड पर भेजे गए

आखिरकार रतिया पुलिस को मिली कामयाबी, चोरी के दो आरोपी पकड़े, रिमांड पर भेजे गए

Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार रतिया पुलिस को मिली कामयाबी, चोरी के दो आरोपी पकड़े, रिमांड पर भेजे गए
चोरी के दो आरोपी पकड़े, भेजे रिमांड पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। रतिया पुलिस ने शुक्रवार को टिब्बा कॉलोनी में कृष्ण लाल के घर हुई लाखों रुपये की नकदी और जेवरात की चोरी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। आरोपियों की पहचान शिमलापुरी कॉलोनी निवासी तरुण व रवि के रूप में हुई है।

ज्यादा जानकारी देते हुए रतिया थाने के जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि उनकी जांच में पाया गया था कि चोरी के मामले में शिमलापुरी कॉलोनी निवासी तरुण और रवि शामिल है जिस पर उन्होंने उनके घर व अन्य ठिकानों पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिले। इस बीच सोमवार देर शाम को उन्हें सूचना मिली कि तरुण और रवि एक बाइक पर सवार होकर टोहाना रोड की तरफ जा रहे हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर भगत सिंह चौक के पास नाकेबंदी कर उक्त दोनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में दोनों युवकों ने टिब्बा कॉलोनी में कृष्ण लाल के घर हुई चोरी की वारदात को कबूला है। पुलिस ने उक्त दोनों युवकों को कोर्ट में पेश किया जहां कोर्ट ने उन्हें 3 दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान उनसे चोरी किया हुआ सामान बरामद व अन्य चोरियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed