फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   सगाई के बाद दहेज में मांगे 20 लाख, मना करने पर तोड़ा रिश्ता, मंगेतर सहित 4 लोग नामजद

सगाई के बाद दहेज में मांगे 20 लाख, मना करने पर तोड़ा रिश्ता, मंगेतर सहित 4 लोग नामजद

Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सगाई के बाद दहेज में मांगे 20 लाख, मना करने पर तोड़ा रिश्ता, मंगेतर सहित 4 लोग नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। भूना थाना क्षेत्र के एक गांव में सगाई के बाद शादी में 20 लाख रुपये दहेज मांगने का मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर पंजाब के संगरूर तहसील के एक गांव के पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि दो साल पहले उसके बेटी की सगाई पंजाब के संगरूर तहसील के गांव आहलपुर निवासी कमलजीत के बेटे के साथ हुई थी। शिकायत के अनुसार लड़की पक्ष ने सगाई में तीन लाख रुपये खर्च किए थे तथा कुछ आभूषण भी दिए थे। आरोप है कि उक्त आरोपियों ने शादी में 20 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं तथा पिछले दो साल से उनके आभूषण भी नहीं लौटा रहे हैं। इस मामले में महिला थाना प्रभारी बिमला देवी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल अभी इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है, लेकिन जांच के बाद जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी, उसे किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य मामले में भूना थाना क्षेत्र की ही एक विवाहिता ने अपने ससुरालजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस संबंध में पीड़िता की शिकायत पर उसके पति कपिल, मुरारी लाल, ओमपति, संदीप व रितु सहित कुल पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed