{"_id":"5aa423ab4f1c1bc1758b4b86","slug":"141520706475-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेहूवाला में युवक पर हुए तीन फायर, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेहूवाला में युवक पर हुए तीन फायर, मामला दर्ज
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहूवाला में युवक पर हुए तीन फायर, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
भट्टूकलां । गांव मेहूवाला के समीप एक खोखे में बैठे युवक पर तीन फायर करने का मामला सामने आया है। हालांकि इस घटना में किसी को कोई चोट नही लगी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मेहूवाला निवासी सुरेन्द्र ने बताया कि वह अपने परिवार सहित ढ़ाणी में रहता है। मेहूवाला से भट्टू रोड़ पर खोखा लगाकर दुकान करता है। शुक्रवार सांय वह दो लोगों के साथ अपने खोखे में बैठा था, तभी मेहूवाला की तरफ से एक स्लेटी रंग की कार आकर उनके सामने रुकी। कार से गांव मेहूवाला निवासी देसराज, रोहतास व रामकुमार उतरे और रोहतास ने उतरते ही पिस्तोल से फायर कर दिया, जोकि उसके खोखे में लगा। डर कर भागा तो उसके उपर दो फायर और कर दिए। फायर करने के बाद ये लोग वापिस गाड़ी में सवार होकर भाग गए। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि मेहूवाला निवासी सुरेन्द्र की शिकायत पर गांव के ही रोहतास, देसराज व रामकुमार के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 25, 285, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।