फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   पुलिस हैड कांस्टेबल से ही ठग लिए पांच लाख, पिता-पुत्रों पर करवाया मामला दर्ज

पुलिस हैड कांस्टेबल से ही ठग लिए पांच लाख, पिता-पुत्रों पर करवाया मामला दर्ज

Wed, 09 May 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 09 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
पुलिस हैड कांस्टेबल से ही ठग लिए पांच लाख, पिता-पुत्रों पर करवाया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
एक व्यक्ति और उसके दो बेटों पर एक हेड कांस्टेबल को पांच लाख रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। मामला प्लाट की खरीद-फरोख्त से जुड़ा हुआ है और हेड कांस्टेबल की शिकायत पर शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 120बी, 406, 420 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

पुलिस को दी शिकायत में सदर थाना में तैनात हेड कांस्टेबल रविंद्र कुमार निवासी मंगाला (सिरसा) ने बताया है कि पन्नीवाला मोटा निवासी रमेश कुमार ने साल 2015 में उससे फतेहाबाद में अच्छा और सस्ता प्लॉट दिलाने के नाम पर 5 लाख की नगदी ले ली, लेकिन न ही तो प्लाट दिलवाया और न ही पैसे वापिस दे रहा है। शिकायत में रविंद्र हवलदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त आरोपी ने साल 2015 में अग्रवाल कालोनी में 7 परले का प्लाट दिलाने की बात कही और एक प्लाट दिखाया, जो उसे पसंद आ गया। इसके बाद 20 लाख 35 हजार में बात तय हो गई। हेड कांस्टेबल ने बताया कि इसके बाद उसने आरोपी को 5 लाख रुपये दे दिए। आरोप है कि जब वह आरोपी के घर गया तो उसके भाई व पिता ने उससे न केवल दुर्व्यवहार किया बल्कि उसे धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपी व उसके पिता और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed