{"_id":"5c06cef0bdec22417b50ccd2","slug":"121543950064-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का एक और मामला दर्ज, साढ़े 24 लाख की ठगी के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिले में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी का एक और मामला दर्ज, साढ़े 24 लाख की ठगी के आरोप में पांच नामजद
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंत्री से नजदीकी बता नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के शिकार तीन और आए सामने
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । पैसे लेकर सरकारी नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगने का एक और मामला सामने आया है। दिलचस्प बात ये है कि जिन लोगों के खिलाफ तीन नई शिकायतें आई हैं, उन्हीं लोगों के खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हो चुके हैं। ताजा मामले में फतेहाबाद सदर थाना पुलिस ने गांव हिजरावां खुर्द के तीन लोगों की शिकायत पर गांव के ही पंच श्रवण, हिसार निवासी शैलेंद्र, नागपुर निवासी विकास और हिसार के गांव लुदास निवासी विनोद पर धोखाधड़ी का एक और केस दर्ज किया है। जानकारी के लिए आरोपियों पर पहले भी दो केस दर्ज हो चुके हैं। मामला इसलिए भी चर्चित होता जा रहा है, क्योंकि पिछले दर्ज मुकदमों में शिकायतकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के एक कैबिनेट मंत्री से नजदीकी का हवाला देकर ठगी का आरोप लगाया था।
पुलिस को दी शिकायत में हिजरावां निवासी छोटूराम ने बताया कि श्रवण ने उसके बेटे को फौज में लगाने के नाम पर उससे 8 लाख 50 हजार रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलवाई। इसी तरह हिजरावां गांव के ही अजय ने भी अपने बेटे की नौकरी लगाने के लिए आरोपियों को पैसे देने की बात कही थी। उसने कहा था कि 11 लाख रुपये ठगे गए है। फुमन सिंह ने साढ़े चार लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। आरोप है कि श्रवण ने पीड़ितों को यह कहकर पैसे लिए थे कि उसके दोस्त शैलेंद्र व उक्त अन्य के पास ऊपर की अच्छी सिफारिश है। वह उनके बेटों को नौकरी लगवा देगा, लेकिन अभी तक न तो नौकरी लगवाई और न ही पैसे वापस दिए।
जानकारी के लिए उक्त आरोपी गांव हिजरावां के पंच श्रवण कुमार ने 1 दिसंबर को उक्त बाकी आरोपियों के खिलाफ कुल 44 बच्चों को नौकरी लगवाने के नाम पर सवा 2 करोड़ रुपये ठगने का आरोप लगाया था जिस पर सदर थाना पुलिस ने 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया था। जानकारी के लिए श्रवण कुमार ने उक्त आरोपियों पर कैबिनेट मंत्री से नजदीकियां बताकर पैसे ठगने का आरोप भी लगाया था। इसके बाद पुलिस कप्तान दीपक सहारण ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से करवाई थी। पैसों के लेन-देन की बात सही साबित होने की बात कही थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की शिकायत पर पहला मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद ग्रामीण खुलकर आगे आने लगे हैं और दो दिन पहले गांव के लोगों ने पुलिस को श्रवण व अन्य के खिलाफ शिकायत देकर कार्यवाही की मांग की है। इस बारे में पूछे जाने पर सदर थाना प्रभारी आत्माराम बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है पुलिस जल्द ही आरोपियों को काबू कर लेगी।