फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   12 arrested in charge of illegal work of wine

शराब तस्करों को पकड़ने दौड़ी पुलिस नाकेबंदी के दौरान अवैध शराब के साथ 12 से ज्यादा गिरफ्तार

Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Thu, 03 Dec 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
वहीं पुलिस लाइन में बैठे इंस्पेक्टर व अन्य कर्मियों का भी तबादला कर इस काम में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने रतिया में निरीक्षण के दौरान साफ कहा कि पंजाब से सटे सभी गांवों में नाकेबंदी कर हफ्ते में स्टाफ बदल दिया जाएगा ताकि तस्करों से साठगांठ न हो पाए।
विज्ञापन


मंगलवार को पुलिस ने 149 बोतल अवैध शराब के साथ एक दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया। विभाग के अनुसार रत्ताखेडा में नाकेबंदी के दौरान अशोक कुमार को 8 बोतल शराब, अमरीक सिंह निवासी लोहा खेडा को 10 बोतल, सुरजीत सिंह उर्फ काका निवासी एम पी सोत्र को 32 बोतल, राम नारायण को 15 बोतल, अमित वासी वार्ड न. 7 भुना को 12 बोतल शराब, प्रेम निवासी बलियाला को 24 बोतल, हवा सिंह जींद को 11 बोतल, रणजीत वासी बलियाला को 11 बोतल, मगु सिंह वासी तलबाडी को 8 बोतल, रमेश कुमार निवासी शक्करपुरा को 8 बोतल, रूप सिंह वासी रत्ता खेडा को 5 बोतल अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ  आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


21 पुलिस कर्मियों के तबादले
नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश नरवाल ने 21 पुलिस कर्मचारियों के तबादले कर अवैध शराब कारोबार में कार्रवाई पर तेजी लाने को कही है।

इंस्पेक्टर रूपेश चौधरी, हैड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, ईएसआई स्वरूप, रणधीर, ईएचसी दीपक, सज्जन को एक्साईज स्टाफ फतेहाबाद में लगाया है।

इसी प्रकार इएएसआई अमर सिंह व कांस्टेबल सुरेश को ट्रैफिक स्टाफ टोहाना, एएसआई महेंद्र, इएएसआई सतपाल, विरेंद्र, हुकमा राम को आरटीए स्टाफ फतेहाबाद व आत्मा सिंह को नागपुर, इएचसी कुलदीप को सदर फतेहाबाद, इएएसआई महेंद्र, हनुमान इएसआई महाबीर को रतिया, इएएसआई जसवंत को फतेहाबाद, इएचसी हंसराज को सेंट्रल जेल हिसार व इएचसी बहादुर सिंह को टोहाना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed