{"_id":"5c87f636bdec2214586c2c07","slug":"11552414262-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घग्गर नदी में गाड़ी सहित गिरे चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, कीकर में भिड़ी कार, चालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घग्गर नदी में गाड़ी सहित गिरे चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम, कीकर में भिड़ी कार, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घग्गर नदी में गिरी गाड़ी के चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया। सोमवार देर रात दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला मामला रतिया शहर के नजदीक घग्गर नदी पुल का है जहां पर एक अनियंत्रित गाड़ी सोमवार रात घग्गर नदी में गिर गई थी। इस मामले में गंभीर रूप से घायल चालक जग्गा सिंह निवासी भूंदड़वास ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मृतक के शव का फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। रतिया पुलिस ने मंगलवार सुबह घग्गर नदी में गिरी सूमो गाड़ी को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाकर उसकी जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि जग्गा सिंह सूमो गाड़ी को टैक्सी पर चलाता है और बीती रात वो रिश्तेदारों के साथ शादी में शामिल होने के लिए पंजाब गया था। वापस में अपने रिश्तेदारों को सरदूलगढ़ छोड़कर वो अपने गांव भूंदड़वास लौट रहा था कि अचानक उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए घग्गर नदी में जा गिरी। आसपास से गुजर रही पुलिस जिप्सी के कर्मचारियों ने उसे नदी से बाहर निकाल कर उपचार के लिए रतिया के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया था। लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे रेफर कर दिया गया था। इस दौरान एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
वहीं एक अन्य सड़क हादसे में गांव लांबा के हरदीप सिंह (38) की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हरदीप सिंह अपनी कार चलाकर रतिया से गांव की ओर जा रहा था कि रास्ते में स्कूल ढाणी बिजली घर के पास उसकी कार कीकर के पेड़ से जा टकराई जिसके चलते हरदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने सड़क हादसे के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने इसके बाद सोमवार रात को शव को पोस्टमार्टम के लिए फतेहाबाद नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। जिसके बाद मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।