फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मंदिर के आगे बाबा को मारकर शव को लगाई आग, कंकाल ही आया पुलिस के हाथ, दो नामजद

मंदिर के आगे बाबा को मारकर शव को लगाई आग, कंकाल ही आया पुलिस के हाथ, दो नामजद

Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के आगे बाबा को मारकर शव को लगाई आग, कंकाल ही आया पुलिस के हाथ, दो नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। गांव बड़ोपल स्थित बाबा छोटूनाथ मंदिर की कुटिया में धोलिया बाबा की हत्या का मामला सामने आया है। बाबा को मारने के बाद उसके शव को कुटिया के अंदर ही आग लगा दी गई है। जिसके चलते मृतक बाबा का कंकाल ही पुलिस को मिल सका। माना जा रहा है कि कंकाल मंदिर के अंदर रहने वाले बाबा का है लेकिन इसकी पुष्टि के लिए पुलिस कंकाल का डीएनए टेस्ट भी करवाने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।
बुधवार को घटना की सूचना मिलते ही सदर एसएचओ रूपेश चौधरी के साथ सीआईए इंचार्ज कुलदीप एवं फोरेंसिक एक्सपर्ट डा. जोगिंद्र भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। सदर पुलिस ने सरपंच के पति जोगिंद्र पूनिया की शिकायत पर पवन और सुरेश नामक ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाबा के अवशेष दो दिन पुराने हैं। हत्या के पीछे आरोपियों से बाबा धोलिया की पुरानी रंजिश चली आ रही थी।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव बड़ोपल के श्मशान घाट के पास बाबा छोटूनाथ धाम मंदिर है। इस मंदिर में पिछले 2 सालों से धोलिया बाबा रह रहा था। गांव के सरपंच प्रतिनिधि जोगेंद्र पुनिया के अनुसार, बाबा सूरजनाथ पिछले दिनों यहां से चला गया था और हाल ही में वापस आया था। आज सुबह गांव के पंच सुंदर ने वहां पर शव के जले हुए अवशेष देखे तो उसने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर डीएसपी धर्मवीर पूनियां, फोरेंसिक लैब के डा. जोगेंद्र व सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई और अवशेषों को कब्जे में ले लिया। माना जा रहा है कि यह अवशेष बाबा के ही हैं। कुटिया के कमरे के अंदर पहले से ही घी के टीन और कुछ लकड़ियां पड़ी रहती थी, माना जा रहा है कि शव को जलाने के लिए इसी घी और लकड़ियों का इस्तेमाल किया गया है। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। इस बारे में बात करने पर डीएसपी धर्मवीर पूनियां ने बताया कि बड़ोपल के सरपंच प्रतिनिधि जोगिंद्र पूनिया की शिकायत पर दो लोगों के खिलाफ बाबा धोलिया की हत्या करने व शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed