{"_id":"5ca3b6f9bdec2213fd299f29","slug":"111554233081-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर पड़ा मिला युवक का शव, नहीं हुई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पर मिला युवक का शव, नहीं हुई शनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। हिम्मतपुरा और पूर्णमाजरा के बीच रोड पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। शव की शनाख्त न होने के कारण मृतक की फोटो आसपास के थानों में पहुंचा दी गई है। मृतक के पास शराब की दो बोतलें भी पड़ी मिली हैं, जिसमें से एक आधी खाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ रोड चौकी पुलिस को सूचना मिली कि रोड के दूसरी ओर एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में शव पड़ा है तो पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर जांच की तो वहां से दो बोतलें शराब की मिली। जिनमें से एक बोतल आधी थी। पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में ले जाकर नागरिक अस्पताल के शवगृह में शनाख्त के लिए रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चौकी इंचार्ज रवींद्र कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है तथा मृतक की फोटो आसपास के थानों में पहुंचा दी गई है।