फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   बीते दिन मामा पर गोलियां चलाने वाले युवकों ने ताऊ के घर जाकर भी की हवाई फायरिंग, मामला दर्ज

बीते दिन मामा पर गोलियां चलाने वाले युवकों ने ताऊ के घर जाकर भी की हवाई फायरिंग, मामला दर्ज

Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
बीते दिन मामा पर गोलियां चलाने वाले युवकों ने ताऊ के घर जाकर भी की हवाई फायरिंग, मामला दर्ज
मामा पर गोलियां दागने वालों ने ताऊ के घर भी की फायरिंग, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद । शादी में भात ना भरने के विवाद में शुक्रवार को बीघड़ रोड़ पर अपने सगे मामा पर गोलियां चलाने वाले भांजों ने गांव किरढान में अपने ताऊ के घर के बाहर भी हवाई फायरिंग की। भट्टू पुलिस ने दोनों युवकों सुनील व अक्षय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 285, 452, 506, 34 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
पुलिस को दी शिकायत में किरढान निवासी अमनदीप ने बताया कि हमारे घर शादी होने के चलते उनकी बुआ और फूफा उनके घर आए हुए थे। इस दौरान उसके चाचा के बेटे अक्षय व सुनील वहां आए और उन्हें गालियां निकालने लगे। अमनदीप ने आरोप लगाया कि सुनील ने अपने हाथ में लिए पिस्तौल से हवाई फायर किया इसके बाद गली में जाते हुए फिर हवाई फायर करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे वहां से चले गए। मामले में जमीन जायदाद का विवाद बताया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवक वही हैं, जिन्होंने शुक्रवार को बीघड़ रोड पर अपने मामा पर भी भात भरने को लेकर गोली चलाई थी। पुलिस के अनुसार इस घटना के बाद उन्होंने किरढान जाकर हवाई फायरिंग की। इस बीच शहर पुलिस को अभी तक घायल राजकुमार ने बयान दर्ज नहीं करवाए हैं जिसके चलते पुलिसकर्मी भागमल की शिकायत पर सिटी पुलिस ने अपने स्तर पर घायल राजकुमार के भांजे सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

‘राजकुमार को गोली मारने के आरोप में उसके भांजे सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हालांकि राजकुमार की ओर से अभी तक बयान नहीं मिला है। इसलिए थानेदार भागमल की शिकायत पर सुनील के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

जगदीश चंद्र, सब इंस्पेक्टर, शहर थाना फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed