{"_id":"5a64d24b4f1c1b8a268b594d","slug":"111516556875-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल के बाहर गाड़ी पर फायर कर तोड़ा शीशा व मोबाइल, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल के बाहर गाड़ी पर फायर कर तोड़ा शीशा व मोबाइल, मारपीट
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। रतिया रोड स्थित एक होटल के बाद मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक ने प्रेम नगर निवासी व्यक्ति की गाड़ी पर फायर कर उसका शीशा तथा मोबाइल तोड़ दिया व हवाई फायर किए और युवक से मारपीट भी की गई। पुलिस को दी शिकायत में प्रेमनगर निवासी रवि कुमार ने बताया कि वह होटल में जाकर खाना खा रहा था कि उसी समय भाटिया नगर निवासी कर्मबीर उर्फ कर्ण सिंह के साथ उसकी किसी बात पर कहासुनी हो गई। जिस पर कर्मवीर ने अपना रिवाल्वर निकालकर उसकी गाड़ी आई-20 के शीशे पर फायर के बाद हवाई फायर किए। जिसके एक फायर उसके हाथ में लिए मोबाइल पर किया। जिससे उसकी कार का शीशा व मोबाइल टूट गया। यही नहीं आरोपी ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उसने 100 नंबर पर काल करके पुलिस को मौके पर बुलाया, इस दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने रवि की शिकायत पर कर्मबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।