फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   रतिया नगरपालिका में विकास कार्यों की पेमेंट पर रिश्वत मांगने का मामला

रतिया नगरपालिका में विकास कार्यों की पेमेंट पर रिश्वत मांगने का मामला

Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
रतिया नगरपालिका में विकास कार्यों की पेमेंट पर रिश्वत मांगने का मामला
अमर उजाला ब्ूरो
विज्ञापन

रतिया (फतेहाबाद)।
रतिया नगर पालिका में पार्क के निर्माण कार्यों की पेमेंट के बदले कथित रूप से रिश्वत के लेन-देन की सीडी सामने आने के बाद विजीलेंस ने महिला क्लर्क पर मामला दर्ज कर वीरवार को रतिया पहुंचकर नगर पालिका का रिकॉर्ड तलब किया है। जिससे इस मामले में अन्य कर्मचारियों व अधिकारियों के फंसने की संभावनाएं बन गई हैं।
वर्ष 2014-15 में नगर पालिका के ठेकेदारों ने लाखों रुपये के निकले टेंडर के माध्यम से बुढलाड़ा रोड पर शहीद देवेन्द्र सिंह पार्क का निर्माण किया था। ठेकेदारों ने आरोप लगाए थे कि नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा चैक काटने की एवज में उनसे नजराने के रूप में मोटी रिश्वत मांगी जा रही है। वहीं बाद में रिश्वत मांगने को लेकर एक ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें नगरपालिका की एक महिला कर्मचारी द्वारा ठेकेदार से बातचीत सामने आई थी और महिला कर्मचारी द्वारा नगरपालिका के अधिकारियों को भी इस लिये जाने वाली रिश्वत का हिस्सेदार बताया गया था। बाद में यह आडियों हरियाणा विजीलेंस ब्यूरो के पास पहुंच गई और विजीलेंस ने मामले की जांच आरंभ कर दी थी।
विज्ञापन

जांच के बाद विजीलेंस ने 20 सितंबर 2017 को महिला क्लर्क मनजीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था। लेकिन अन्य अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिससे लेागों में रोष देखा जा रहा था। वीरवार को विजीलेंस अधिकारियों श्रीराम व जिले सिंह ने अरतिया नगर पालिका कार्यालय पहुुंचकर नपा सचिव सुरेंद्र कुमार से उक्त विकास कार्यों का रिकार्ड तलब किया। नपा सचिव ने रिकॉर्ड उपलब्ध करवाने के लिए कुछ दिनों का समय मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी श्रीराम ने बताया कि ऑडियो सीडी व जांच के आधार पर क्लर्क मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है और नगर पालिका से पूरे मामले का रिकार्ड तलब किया गया है। अगर दस्तावेजों में तत्कालीन सचिव या चेयरमैन के खिलाफ सबूत मिलते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed