फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   महिला से की मारपीट, दो माह का गर्भ गिरा

महिला से की मारपीट, दो माह का गर्भ गिरा

Sun, 05 May 2019 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
महिला से की मारपीट, दो माह का गर्भ गिरा
टोहाना। गांव ललौदा की महिला ने कुछ लोगों पर मारपीट कर उसका गर्भ गिराने का आरोप लगाया है। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन महिला सहित चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित महिला शीला देवी ने बताया कि वह अपने घर में पशुओं के बाडे़ में काम कर रही थी और उसका पति सुरजीत सिंह खेत में कार्य के लिए गया हुआ था।
विज्ञापन

उसने बताया कि लोहखेड़ा निवासी महिला उसके घर आई तथा उससे झगड़ा कर कहने लगी कि जो तुमने केस किया हुआ है, उसे वापस ले लो। महिला ने बताया कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो महिला गाली देती रही और मारपीट करने लगी। महिला की आवाज सुनकर छल्लो देवी भी आ गई जब वह वहां से भागने लगी तो जोगिंद्र सिंह ने उसे धक्का देकर उसे लात मारी जिससे उसका दो माह का गर्भ गिर गया। पुलिस ने शिकायत पर पर जोगिन्द्र, छल्लो देवी, राज कौर व पासो बाई के खिलाफ केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed