फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Crime

पड़ोसी के घर में शराब के नशे में धुत होकर घुसने पर चली गोलियां, एक ही परिवार के 5 लोग घायल

Sat, 04 Jul 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Crime
गांव नहला में पांच दिन पहले एक घर में शराबी व्यक्ति घुस जाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में शनिवार को कुछ लोगों ने हथियारों से हमला कर दिया और कई राउंड फायरिंग की। जिसमें एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में दाखिल करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव नहला निवासी बलवीर सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह ने पुलिस बयान में बताया है कि 30 जून की रात्रि को करीब 9 बजे दुर्जनपुर वासी उसका भांजा काला शराब के नशे में धुत था और गलती से पड़ोसी के घर में चला गया। काला ने खाना देने के लिए आवाज लगाई तो पड़ोसी ने उसे धक्के मार के घर से बाहर निकाल दिया। मगर जब सुबह उसके भांजेे को पड़ोसी ने घर में घुसने पर एतराज प्रकट किया तो उन्होंनेे अपनी सार्वजनिक रूप से गलती मान ली थी। पड़ोसी ने 2 जुलाई को पंचायत में उन्हें माफ कर दिया था। पंचायत में काला ने स्पष्टीकरण दिया था कि अपने मामा के घर प्रवेश की बजाय नशे में पड़ोसी के घर चला गया था। जिस पर विवाद समाप्त हो गया था। किंतुुु शुक्रवार की रात को चार युवकों ने बंदूक, पिस्तौल व गंड़ासियों तथा लाठियों से अचानक हमला बोल दिया। हमलावरों में प्रदीप, राहुल, अंकित व चुनिया नामक व्यक्ति का बेटा शामिल था। बलवीर सिंह का आरोप है कि उसके परिवार को जान से खत्म करनेे के इरादे कई गोलियां भी चलाई गई । लेकिन उन्होंने इधर उधर छुप कर अपनी जान बचाई। परंतु हमलावरों ने पूरे परिवार के लोगों पर गंडासियों व लाठियों से ताबड़तोड़ वार करकेे बेहोशी अवस्था में छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

हमले में 46 वर्षीय बलवीर सिंह व उसकी पत्नी 40 वर्षीय बिमला देवी, 35 वर्षीय भाई सत्यवान तथा 23 वर्षीय बेटा विक्रम एवं 17 वर्षीय डेविड को गंभीर चोटें आई है। इस संबंध में थाना प्रभारी कपिल सिहाग ने बताया कि सूचना मिलते ही वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना से संबंधित पहलुओं की जांच की। हमले में किसी को कोई गोली नहीं लगी है। घायलों के बयान लेकर पुलिस जांच अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed