फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   crime case file,fatehabad news

बैंक की तिजोरी की चाबी गुम, नहीं मिले तीन लाख 71 हजार रुपये

Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
crime case file,fatehabad news
शहर के माडल टाउन स्थित दी फतेहाबाद सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक की हिम्मतपुरा शाखा की तिजोरी की चाबी गुम होने व उसमें रखे रुपयों में तीन लाख 71 हजार 682 रुपये कम पाए जाने का मामला सामने आया है। इस बारे में शिकायत शहर पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक वेदप्रकाश ने बताया कि उसने 26 अगस्त को यहां के प्रबंधक का पद ग्रहण किया है जब उन्होंने पुराना रिकार्ड की जांच की तो रिकार्ड अधूरा मिलने पर गड़बड़ी की आशंका हुई। जब तिजोरी की चाबी के लिए पूछताछ की तो वह नहीं मिली, जिसके बाद सारा मामला उजागर हो गया। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी, जिसके बाद सीनियर एकाउंटेंट हुक्म सिंह पर कार्रवाई करते हुए सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी के बाद से पूरे विभाग के उच्च अधिकारी भी हैरान है तथा मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद उनके आदेश से डुप्लीकेट चाबी से तिजोरी खोल कर जांच की जो उसने रखे कुल रुपयों से 3 लाख 71 हजार 682 रुपये गायब थे। उन्होंने कहा कि फतेहाबाद से की टीम ने आकर जांच की, लेकिन कैमरे भी काम नहीं कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed