{"_id":"602967ba8ebc3ee8fc534d2d","slug":"crime-arrest-accused-chit-fund-fraud-fatehabad-news-fatehabad-news-rtk59541076","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट फंड कंपनी का एमडी मोहाली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट फंड कंपनी का एमडी मोहाली से गिरफ्तार
विज्ञापन

: छह गुना अधिक का लालच देकर करता था धोखाधड़ी
: सोत्तर भट्टू निवासी व्यक्ति की शिकायत पर दर्ज हुआ था मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। गांव सोत्तर भट्टू निवासी व्यक्ति की शिकायत पर चिट फंड कंपनी के खिलाफ दर्ज हुए मामले में सदर पुलिस ने सिरसा की हेल्थवे मार्केटिंग कंपनी के प्रबंधन निदेशक आरोपी मानसा निवासी सुखचैन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को मोहाली से काबू किया है।
मामले में सदर थाने में तीन नवंबर 2020 को सोत्तर भट्टू निवासी सुभाष की शिकायत पर आरोपी सुखचैन के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और चिट फंड एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस को दी शिकायत में सुभाष ने आरोप लगाया था कि जून 2018 में आरोपी उनके गांव में आया था। आरोपी ने कहा कि वह वेल्थवे मार्केटिंग कंपनी का डायरेक्टर है। कंपनी में रुपये निवेश करने पर छह गुना राशि वापस मिलेगी। उसने आरोपी की बातों में आकर खुद, दोस्तों व रिश्तेदारों के करीब 14 लाख रुपये लगवा दिए। कंपनी ने करीब सात से आठ लाख रुपये लौटा दिए, लेकिन अक्तूबर 2018 में रुपये वापस आने बंद हो गए। इसके बाद जब कंपनी में जाकर संपर्क किया तो आरोपी जल्द रुपये लौटाने का आश्वासन देते रहे। इसके बाद कई बार संपर्क किया, लेकिन रुपये नहीं लौटाए।