फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cricket bookie caught in Lajpat Nagar, city station in-charge line spot

Fatehabad News: लाजपत नगर में क्रिकेट बुकी पकड़ा, शहर थाना प्रभारी लाइन हाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Apr 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cricket bookie caught in Lajpat Nagar, city station in-charge line spot
फतेहाबाद। शहर के लाजपत नगर में एडीजीपी हिसार की टीम ने एक घर में छापा मारकर आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा लगवाते एक बुकी को पकड़ा है। टीम ने मौके से पांच मोबाइल और पांच हजार की नकदी बरामद की है। पकड़े गए आरोपी लाजपत नगर निवासी सुशील उर्फ शीलू के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले के बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्र कंबोज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडीजीपी कार्यालय को सूचना मिली थी कि फतेहाबाद के लाजपत नगर में आईपीएल मैच पर सट्टा लगवाया जा रहा है। एडीजीपी कार्यालय की टीम ने यहां की टीम के साथ मिलकर लाजपत नगर में एक घर में छापे मारे। टीम ने मौके से लाजपत नगर निवासी सुशील उर्फ शीलू को काबू किया। पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि वह क्रिकेट बुकी सट्टा का काम कर रहा था। टीम के मुताबिक मोबाइल पर क्रिकेट लाइव गुरु एप पर क्रिकेट सट्टा के मोल भाव चल रहे थे। टीम ने आरोपी लाजपत नगर निवासी सुशील उर्फ शीलू के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोट

एसएचओ के लाइन हाजिर होने के बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है। इस संबंध में उच्चाधिकारी ही बता सकते हैं।
- सुभाष चंद्र, डीएसपी फतेहाबाद।

मैं बाहर थी और व्यस्त हूं। अभी इस बारे में कुछ नहीं बता सकती हूं।
- आस्था मोदी, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed