फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cream and ghee found spoiled at dairy, got destroyed

Fatehabad News: डेयरी पर क्रीम व घी मिला खराब, करवाया नष्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Nov 2023 09:45 PM IST
विज्ञापन
Cream and ghee found spoiled at dairy, got destroyed
डेयरी में घी व दूध क्रीम के सैंपल लेते हुए सीएम फ्लाइंग टीम के सदस्य। 
भूना। त्योहारी सीजन में मिठाइयों मिलावट की आशंका को लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बुधवार को दूध की डेयरी पर छापा मारा। इस दौरान टीम को काफी मात्रा में घी व दूध खराब मिला, जिसे टीम ने नष्ट करवा दिया। इस दौरान टीम ने दूध, क्रीम और घी के तीन सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं। टीम ने संचालक पर कार्रवाई के लिए पुलिस को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि एएसआई साधुराम व खाद्य आपूर्ति अधिकारी आजाद सिंह के साथ मिलकर नेहरू पार्क के पास वार्ड नंबर 8 में राकेश कुमार के निवास पर चल रही डेयरी और फर्म पर छापे की कार्रवाई की। डेयरी में 250 किलोग्राम घी व 100 किलोग्राम दूध क्रीम और 300 किलोग्राम दूध मौके पर बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त 160 किलोग्राम दूध क्रीम व 30 किलोग्राम घी खराब हालत में मिला। टीम ने डेयरी संचालक राकेश कुमार के सामने खराब घी व क्रीम नाले में डालकर नष्ट कर दिया गया। उन्होंने बताया कि डेयरी से दूध व घी तथा दूध की क्रीम के अलग-अलग तीन सैंपल लिए हैं और सभी सैंपल को जांच के लिए भेजा जाएगा। सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में दूध प्रोडक्ट्स में बड़े स्तर पर मिलावट के मामले सामने आते हैं।इसलिए गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्तियों पर सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed