फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Cracks appeared on the ramp walls of the bridge being constructed on the Ghaggar River

Fatehabad News: घग्गर नदी पर बन रहे पुल के रैंप की दीवारों पर आईं दरारें

Mon, 17 Nov 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 17 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Cracks appeared on the ramp walls of the bridge being constructed on the Ghaggar River
रतिया पुल के रैंप की दीवारों में दरारें आने की शिकायत करते हुए गांव खाई के सरपंच व ग्र - फोटो : राम मंदिर के ​शिखर पर ध्वजारोहण के लिए लगा दंड।
रतिया। गांव खाई की पंचायत व ग्रामीणों ने जिला उपायुक्त को घग्गर नदी पर निर्माणाधीन पुल के रैंप की दीवारों में दरारें आने व अन्य खामियों की शिकायत की है। ग्रामीणों ने उपायुक्त से इसकी जांच करवा खामियों को दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सरपंच राकेश कुमार, नंबरदार राजकुमार, परमजीत, गुरतेज व गुरजीत आदि ने कहा कि गांव खाई की ग्राम पंचायत ने घग्गर नदी पर बन रहे पुल व दोनों तरफ बन रहे रैंपों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्हें दिखा कि गांव खाई की साइड में बन रहे रैंपों की दीवारों में दरारें आ चुकी हैं।
विज्ञापन

दीवारों के साथ जो पत्थर डलना था वह सही तरीके से नहीं डाला गया है। पुल के ऊपरी छत में ज्वाइंट रबर भी नहीं डाले गए हैं। शिकायत पत्र मेंं बताया गया है कि कलोठा वाली साइड पुल के ऊपर सड़क की चौड़ाई 31 फीट है जबकि रैंप के नीचे की चौड़ाई केवल 27 फीट ही रह गई है। पंचायत ने उच्चस्तरीय जांच करवा खामियां दूर कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंचाई विभाग केे एसडीओ राजेंद्र कुंडू का कहना है कि इस संबंध में शिकायत आई है। इसकी मौके पर जांच की जाएगी। अगर कोई कमी पाई गई तो ठेकेदार केेके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और कमियों को दूर करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed