फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   covid- 19

महिला समेत दो की मौत, जिले में कोरोना के 239 सक्रिय मरीज

Sun, 13 Jun 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
covid- 19
जिले में मौत का आंकड़ा नहीं थम रहा है। मृत्यु दर 2.61 तक पहुंच गई है। रविवार को जिले में महिला समेत दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। 29 नए केस मिले हैं औश्र 34 स्वस्थ हुए है। जिले में रिकवरी रेट 96.03 फीसदी तक पहुंच गया है। रविवार को संक्रमण दर 2.81 फीसदी रही है। जिले में अभी फिलहाल 239 सक्रिय केस है। इसमें 61 अस्पतालों में दाखिल है। अब तक जिले में 17566 केस मिल चुके हैं इसमें से 16869 स्वस्थ हो गए हैं। 458 अपनी जान गवां चुके है।
विज्ञापन

इन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
- गांव शेखपुर निवासी 49 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा मेडिकल में मौत
- गांव कुम्हारिया निवासी 42 वर्षीय महिला की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत
भट्टू में 9 रतिया ग्रामीण क्षेत्र में 8 नए केस मिले
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को पिछले 24 घंटे में 29 नए केस मिले है। फतेहाबाद शहर में 6, टोहाना में 2, रतिया में शहर में एक और ग्रामीण क्षेत्र में 8, भट्टू में 9, बड़ोपल में कोई नहीं, भूना में एक तथा जाखल में 2 नए केस मिले हैं। जिले में अब तक फतेहाबाद शहर में सबसे ज्यादा 4612 केस मिले है।
विज्ञापन

जिले में रविवार को दो कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। लोगों से अपील है कि अभी वह लापरवाही न बरतें और टीका जरूर लगवाएं। इसके अलावा मास्क का प्रयोग जरूर करें, हम सावधानी बरत कर ही तीसरी लहर को रोक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
ब्लैक फंगस आशंकित एक केस मिला
जिले में ब्लैक फंगस आशंकित एक केस मिला है। मरीज का अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अब तक 49 आशंकित केस मिल चुके है। जिले में अब तक 33 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। अब तक 15 ब्लैक फंगस मरीज दम तोड़ चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed