फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   covid- 19

कोरोना संक्रमित दो भाइयों समेत 6 की मौत, 386 नए संक्रमित मिले

Sun, 09 May 2021 11:28 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
covid- 19
कोरोना संक्रमित दो भाइयों समेत 6 की मौत, 386 नए मरीज मिले
विज्ञापन

सब हेड
रोजाना लिए जाएंगे दो हजार सैंपल, स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़ों में दिखाई अभी चार मौतें, नहीं पहुंची दो भाइयों की रिपोर्ट
प्वाइंटर
गांवों में बढ़ेगी सैंपलिंग, रोजाना 2000 कोरोना सैंपलिंग का लक्ष्य किया निर्धारित
जिले में 217 मरीज हुए स्वस्थ्य, 3097 संक्रमित सक्रिय, 2988 होम आइसोलेट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहाबाद। जिले में कोरोना का कोहराम जारी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित दो सगे भाइयों समेत 6 की जान चली गई। गांव पीलीमंदोरी निवासी दो सगे भाइयों की शनिवार को सिरसा के निजी अस्पताल में मौत हुई है। दोनों का गांव में कोरोना प्रोटोकॉल के हिसाब से दाह संस्कार किया गया। हालांकि अभी तक स्वास्थ्य विभाग ने मौत का आंकड़ा चार दिखाया है। अधिकारियों का कहना है कि अभी तक उनके पास दो सगे भाइयों की मौत की रिपोर्ट नहीं पहुंची है। जबकि भट्टू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजाता का कहना है कि दोनों सगे भाई कोरोना संक्रमित थे और शनिवार को सिरसा में उपचार के दौरान मौत हुई है। हालांकि रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 302 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। मई माह के 9 दिनों में ही 95 संक्रमितों की जान चली गई है। वहीं जिले में 386 नए केस मिले हैं और 217 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जिले में 3097 सक्रिय केस हैं। इसमें से 2988 मरीज होम आइसोलेट है। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। अब रोजाना जिले में 2000 सैंपल लिए जाएंगे।
-------
इन कोरोना संक्रमितों की हुई मौत
- गांव भट्टूखुर्द निवासी 38 वर्षीय युवक की नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में मौत
- ढाणी भोजराज निवासी 60 वर्षीय महिला की भूना सामुदायिक केंद्र में मौत
- फतेहाबाद के सतीश कॉलोनी निवासी महिला की नागकिर अस्पताल फतेहाबाद में मौत
- गांव माधुवाना निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में मौत
पूर्व आईपीएस अधिकारी की मौत
फतेहाबाद के निजी अस्पताल में पूर्व आईपीएस पतराम सिंह की मौत हो गई। पूर्व आईपीएस पतराम को सांस की तकलीफ होने पर हिसार से फतेहाबाद के निजी अस्पताल में लाया गया था। यहां पर रविवार शाम को मौत हो गई। पतराम सिंह हिसार में स्टेट विजीलेंस ब्यूरो में एसपी के पद पर रह चुके है। सद्भावना अस्पताल के सीईओ डॉ.अमित आहुजा ने मौत की पुष्टि की है। हालांकि कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

------
-----------
दो सगे भाइयों की मौत से भट्टू में शोक की लहर :
गांव पीलीमंदोरी में कोरोना से पीड़ित दो सगे भाइयों की शनिवार को हुई मौत से गांव में शोक की लहर लहर दौड़ गई है। गांव पीलीमंदोरी निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति का पहले सिरसा में उपचार चल रहा था। उसने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं उसके शव को पीलीमंदोरी लाया जा रहा था, तो बड़े भाई की भी तबीयत बिगड़ गई है, उसे भी सिरसा ले जाया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रशासनिक आदेशानुसार पहले छोटे भाई का दाह संस्कार किया ही था कि इतने में दूसरे भाई का भी शव पहुंच गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण आंचल में इस तरह से बिगड़ते हालात चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
जिले में ये मिले कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव धांगड़ में 22 वर्षीय युवती, लाजपत नगर में युवती, हंस कॉलोनी में युवक, गांव भोडिय़ा खेड़ा में बाप-बेटी, गांव भोडिय़ा खेड़ा में एक ही परिवार के चार लोग, गांव हिजरावां कलां निवासी बुजुर्ग महिला, शिव नगर निवासी दंपती, प्रोफेसर कॉलोनी में एक ही घर से तीन लोग, डीएसपी रोड पर बुजुर्ग दंपती, ठाकर बस्ती में दो वर्षीय बच्ची और दंपती, डीसी कॉलोनी में सात वर्षीय बालक और उसकी मां, अंजलि कॉलोनी में बुजुर्ग दंपती, गांव करनौली निवासी बुजुर्ग, टोहाना के सुंदर नगर में एक ही घर से चार लोग, गांव सिंथला में मां-बेटा, गांव अकांवाली में दस लोग संक्रमित मिले है।

------
अस्पतालों को सैंपलिंग का ये दिया गया लक्ष्य
अस्पताल रोजाना सैंपल लक्ष्य
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद 400
नागरिक अस्पताल टोहाना 300
नागरिक अस्पताल रतिया 300
सीएचसी 150
पीएचसी 100
--------
मई में यूं बढ़ रहा संक्रमण :
दिन नए मरीज मिले मौतें
1 291 6
2 216 13
3 356 11
4 377 19
5 282 9
6 454 15
7 382 10
8 224 8
9 386 4
-------
जिले में ये हुआ रविवार को टीकाकरण :
पात्र टीकाकरण
स्वास्थ्यकर्मी 1
फ्रंटलाइन वर्कर्स 11
60 साल ज्यादा 529
45 से 59 साल 650
18 से ज्यादा 655
-----
जिले में अभी तक लगवाया टीका
कुल टीकाकरण - 116317
पहली डोज- 96368
दूसरी डोज - 19949
-------
जिले में रोजाना लिए जाएंगे दो हजार सैंपल : मित्तल
ग्रामीण क्षेत्रों में सैंपलिंग बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में रोजाना दो हजार सैंपल लेने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लोगों से भी अपील है कि वह कोरोना सैंपल देने से न घबराएं। अगर कोई भी लक्षण दिख रहा है तो सैंपल जरूर दें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
-------
09 एफटीबीपी 25 फतेहाबाद में कोरोना सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed