फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Court, Whether, bullshit, existing Nandyshala, court, decide, 29, fatehabad

मौजूदा नंदीशाला में सांड रहेंगे या नहीं, 29 को कोर्ट सुना सकता है फैसला

Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहाबाद Updated Sun, 26 Mar 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
Court, Whether, bullshit, existing Nandyshala, court, decide, 29, fatehabad
df - फोटो : bbc
हिसार रोड स्थित 15 एकड़ जमीन पर प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाने के मामले मे शनिवार को कोर्ट में याचिकाकर्ता व प्रशासन की ओर से जवाब दाखिल किया गया। इस दौरान नंदीशाला को लेकर भी कोर्ट में बात रखी गई, जिस पर 29 मार्च को फैसला आने की संभावना है।
विज्ञापन


तहसीलदार नवदीप नैन ने बताया कि माननीय कोर्ट के आदेशानुसार हिसार तिराहा स्थित 15 एकड़ जगह में से 12 एकड़ जमीन पर मालिकों को कब्जा दिलवा दिया है। इसको लेकर न्यायाधीश के समक्ष जवाब दाखिल किया गया। तहसीलदार नवदीप नैन ने बताया कि 29 मार्च को होने वाली पेशी के दौरान नंदीशाला के बारे में चर्चा होने की संभावना है। गौरतलब है कि हिसार तिराहा स्थित 15 एकड़ कब्जे की जमीन से प्रशासन ने कब्जा छुड़वाते हुए 12 एकड़ जमीन को समतल कर वारिसों को सौंप दिया। तहसीलदार ने बताया कि प्रशासन की ओर से याचिकाकर्ता के समक्ष निवेदन किया गया कि जब तक प्रशासन नंदीशाला में मौजूद लावारिस सांडों की समस्या से निपटने के लिए जगह देख रहा है, तब तक सांडों को यहीं रखा रहने दिया जाए।
विज्ञापन


लोगों में भय का माहौल
लावारिस सांडों को नंदीशाला से बाहर निकाला गया तो यह क्षेत्र की जनता के लिए बड़ा खतरा सिद्ध हो सकता है। शहर में घूम रहे लावारिस सांडों से लोग परेशान हैं। गौरतलब है कि पहले भी लावारिस सांडों के कारण क्षेत्र में कई लोगों की मौत हो चुकी है तथा कई लोग घायल हो चुके हैं। इन सांडों की समस्या से निपटने के लिए क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद नंदीशाला संयोजक धर्मपाल सैनी ने प्रशासन व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से रात के समय में सांडों को नंदीशाला में रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed