{"_id":"6978f9946f07bcc3640e5a5d","slug":"couple-returning-from-nephews-wedding-ceremony-dies-in-road-accident-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-147690-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: भांजे की शादी समारोह से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: भांजे की शादी समारोह से लौट रहे दंपती की सड़क हादसे में मौत
Tue, 27 Jan 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 27 Jan 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
मृतक उपकार सिंह है उसकी पत्नी का फाइल फोटो
रतिया। पंजाब के मानसा जिले के गांव खियाला कलां के पास मंगलवार को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में रतिया के गांव लठेरा निवासी पति-पत्नी सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसे मानसा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत देखते हुए बठिंडा रेफर किया गया है।
मानसा के एसएमओ गुरमीत गुरमेल सिंह ने बताया कि हादसे में रतिया निवासी उपकार सिंह (65) व उनकी पत्नी सुपिंदर कौर (62) तथा दूसरी कार में सवार गांव ख्याला निवासी बलकार सिंह की मौत हो गई। वहीं बलकार सिंह का दोस्त अमनप्रीत सिंह इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।
उपकार सिंह इनवर्टर बैटरी का काम करते हैं व उनकी पत्नी सुपिंदर कौर अकाल अकादमी में पढ़ाती हैं। दोनों दिन पहले ही अपने भांजे के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पंजाब के भीखी गांव गए थे। विवाह कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंगलवार को वे भीखी से ही मानसा स्थित अपने रिश्तेदार के पास जा रहे थे।
विज्ञापन
-
मृतक के दोनों बच्चे रहते हैं विदेश
बताया जा रहा है कि मृतक दंपती के एक लड़का व एक लड़की है। बेटी गुरलीन (30) अमेरिका में और बेटा गुरजोध (26) कनाडा में रहता है। दोनों के आने के बाद ही शवों के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होगी।