{"_id":"692b390bd8c3ed90d3076d8f","slug":"counseling-and-treatment-of-41-drug-addicts-in-de-addiction-camp-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-144472-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नशा मुक्ति शिविर में 41 ड्रग पीड़ितों की काउंसिलिंग व उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नशा मुक्ति शिविर में 41 ड्रग पीड़ितों की काउंसिलिंग व उपचार
Sat, 29 Nov 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
रतिया में नशा पीड़ितों के लिए आयोजित स्वास्थ्य जांच कैंप में जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्त्
रतिया। ऑपरेशन जीवन ज्योति अभियान के तहत नशा मुक्ति शिविर का आयोजन पीर दरगाह में किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ड्रग पीड़ितों की पहचान करना, उपचार और काउंसिलिंग प्रदान करना था। एसआई सुंदर के नेतृत्व में नशा मुक्ति टीम और लायंस क्लब रतिया सिटी ने इस आयोजन में सहयोग दिया।
शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉ. दीप और आयुष विभाग की डॉ. शालू की टीम मौजूद रही। चिकित्सकों ने ड्रग पीड़ितों की ब्लड सैंपलिंग, जांच और व्यक्तिगत काउंसलिंग की। इसके बाद एलोपैथिक, आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक दवाइयां मरीजों को दी गईं। शिविर में 12 नवचिन्हित ड्रग पीड़ितों और 29 उपचाराधीन मरीजों सहित 41 पीड़ितों को इलाज व परामर्श प्रदान किया गया। समापन समारोह में डीएसपी नरसिंह और थाना प्रभारी, शहर रतिया ने नशे से मुक्ति पाकर जीवन को सकारात्मक दिशा देने के लिए पीड़ितों को प्रेरित किया।
-- -- -- -- -- --
नशा मुक्ति व सुरक्षित यातायात के लिए चलाया जागरूकता अभियान
फतेहाबाद। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन की अगुवाई में पुलिस ने ऑपरेशन जीवन ज्योति के तहत नशामुक्ति और यातायात सुरक्षा पर जागरूकता अभियान शुरू किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को यह समझाना है कि क्षणिक आनंद के लिए किया गया नशा जीवन को अंधकार में झोंक देता है, जबकि जिम्मेदारी सुरक्षित भविष्य की मजबूत नींव बनती है।
विज्ञापन
एसपी जैन ने कहा कि नशे की हालत में वाहन चलाना गंभीर अपराध है, इससे निर्णय क्षमता कमजोर पड़ती है और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ कानूनी कार्रवाई नहीं बल्कि सजग समाज का निर्माण है, ताकि युवा सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
एसपी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि नाबालिग बच्चों को वाहन न सौंपें, क्योंकि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि उनकी सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बनता है। पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर युवाओं को सुरक्षित व्यवहार अपनाने का संदेश दे रही है।