{"_id":"671fd4bb759ee95de5024b39","slug":"councilor-and-his-brother-attacked-due-to-rivalry-complaint-lodged-with-police-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-124304-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: रंजिश में पार्षद व उसके भाई पर हमला, पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: रंजिश में पार्षद व उसके भाई पर हमला, पुलिस को दी शिकायत
Mon, 28 Oct 2024 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में पार्षद पर हमला करने के मामले में जांच करते हुए पुलिसकर्मी
फतेहाबाद। शहर के श्मशान भूमि वाली गली में सोमवार सुबह वार्ड 26 के पार्षद कपिल खत्री व उसके भाई पर युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने डंडों से गाड़ी के शीशे भी तोड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पार्षद ने मामले की लिखित शिकायत शहर पुलिस को दी है। हमले को लेकर एक पार्षद के बेटों पर आरोप लगाया गया है। हमला रंजिश का मामला बताया जा रहा है। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें युवक हाथ में डंडे लिए हुए दौड़ रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में कपिल खत्री ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे अपने भाई तेजिंद्र के साथ भतीजे को स्कूल में छोड़ने के लिए जा रहा था। परशुराम चौक से जैसे ही गाड़ी अपेक्स स्कूल की तरफ मोड़ी तो कुछ युवकों ने हमला कर दिया और गाड़ी के शीशे तोड़ दिए।
हमलावरों के पास तेजधार हथियार और डंडे थे। आरोप है कि हमलावर कार और दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए थे और घर से ही पीछा कर रहे थे। पार्षद के अनुसार कई दिनों एक वार्ड के पार्षद के बेटों द्वारा लगातार धमकियां दी जा रही है। इसको लेकर पहले भी शिकायत दी जा चुकी है। शहर थाना प्रभारी प्रह्लाद राय ने बताया कि मामले में सूचना आई थी और संबंधित पार्षद को लिखित शिकायत देने के लिए कहा गया है। शिकायत मिलने के बाद जो कार्रवाई होगी वह की जाएगी।