फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councillors threaten to lock down their offices from Monday if their demands are not met

Fatehabad News: मांगें नहीं माने जाने पर पार्षदों ने दी सोमवार से कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी

Tue, 11 Nov 2025 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 11 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Councillors threaten to lock down their offices from Monday if their demands are not met
रतिया नगर पालिका कार्यालय में धरने पर बैठे हुए पार्षद : संवाद
रतिया। नगर पालिका के पिछले तीन वर्षों के कार्यों में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्षदों सोमवार से नगर पालिका कार्यालय की तालाबंदी की चेतावनी दी है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका अधिकारी उनकी मांगें अनसुनी कर अधिकारी हठधर्मिता बरत रहे हैं।
विज्ञापन

धरने पर मौजूद पार्षदों में विजय गर्ग, गुरप्रीत सिंह गोपी, अजमेर सिंह, सतपाल, गौरव शर्मा, गुरविंदर सिंह और पार्षद प्रतिनिधि जगसीर चौहान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे होने के बावजूद अधिकारियों ने उनके सामने से गुजरकर उनकी समस्याओं को नजरअंदाज किया।
विज्ञापन

पार्षदों ने आरोप लगाया कि हरियाणा सरकार की ओर से नगर पालिका की जमीन से अवैध कब्जे हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन नगर पालिका सचिव और अन्य अधिकारी न केवल कब्जे हटाने में असफल रहे, बल्कि करोड़ों रुपये की जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही पिछले तीन वर्षों में किए गए विकास कार्यों का कोई हिसाब-पुस्तक उनको उपलब्ध नहीं कराया गया। धरने के दौरान पार्षदों ने नगर पालिका अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed