फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Councillor exposes city cleanliness through live video

Fatehabad News: शहर की सफाई की पार्षद ने लाइव वीडियो से खोली पोल

Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Councillor exposes city cleanliness through live video
भूना। शहर से कचरा उठाने को लेकर पिछले पांच सालों में करोड़ों रुपये के टेंडर के बावजूद सफाई व्यवस्था अभी भी बेपटरी हैं। हालात यह हैं कि जो काम ठेकेदार को करना चाहिए। वह नगर पालिका के कर्मचारी और संसाधन कर रहे हैं। इसे लेकर ठेकेदार और अधिकारियों की सांठ-गांठ के आरोप लगने लगे हैं।
विज्ञापन

मामला उस समय चर्चा में आया जब पार्षद सुशील सोनी ने शहर में कचरा उठाने की व्यवस्था का लाइव वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नगर पालिका के कर्मचारी और ट्रैक्टर-ट्रॉली शहर से कचरा उठाकर डंपिंग पॉइंट तक पहुंचा रहे हैं जबकि डोर-टू-डोर कचरा उठाने की जिम्मेदारी सफाई ठेकेदार की है।
विज्ञापन

पार्षद सुशील सोनी ने आरोप लगाया कि लंबे समय से सफाई ठेकेदार को अधिकारियों का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि डोर-टू-डोर गाड़ियां केवल औपचारिकता निभा रही हैं और शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं, जिससे आमजन को परेशानी झेलनी पड़ रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले ने शहर की सफाई व्यवस्था और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed