फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona virus, isolation ward, hospital, health, doctor, fatehabad

कोरोना वायरस को लेकर नागरिक अस्पताल और टोहाना में बनाया आइसोलेशन वार्ड

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Corona virus, isolation ward, hospital, health, doctor, fatehabad
नागरिक अस्पताल में बनाया गया आइसोलेशन वार्ड - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल फतेहाबाद और टोहाना में आइसोलेशन वार्ड बना दिया है। अगर कोई संदिग्ध मरीज आता है तो उसे इस वार्ड में रखा जाएगा। अमर उजाला ने इसको लेकर दो दिन पहले खबर प्रकाशित की है। इसके अलावा विभाग ने कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पांच हजार इश्तिहार का आर्डर किया है। ये इश्तिहार जिले में बांटे जाएंगे। अगले सप्ताह स्वास्थ्य विभाग प्राइवेट अस्पतालों की भी मीटिंग लेगा और इसको लेकर जारी हुई गाइडलाइन के बारे में बताया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय ने आदेश दे रखे हैं कि अगर चीन से कोई यात्री आता है तो उस पर निगरानी रखनी है। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग मुख्यालय को भी बताना है। हालांकि अभी तक कोरोना वायरस को लेकर कोई संदिग्ध मरीज सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू के लिए मंगवाए गए मास्क अब आएंगे काम
कोरोना वायरस को लेकर प्रदेश भर में इन दिनों एन 95 मास्क को लेकर मारामारी मच रही है। ये मास्क अच्छी क्वालिटी का होने के कारण अब इसको लेकर मारामारी मच रही है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने मास्क स्वाइन फ्लू का लेकर जारी हुए अलर्ट के दौरान मंगवाए थे जो अब काम आएंगे। स्टॉक में कम है लेकिन उपलब्ध हैं। फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में 100 मास्क उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
गले में दर्द, जुकाम, खांसी, बुखार आना इसके शुरुआती लक्षण माने जाते हैं। इसके अलावा सिरदर्द रहना पूरे दिन, नाक बहना, तेज खांसी आना, अस्वस्थ महसूस करना, छाती में दर्द होना, सांस लेने में दिक्कत होना आदि लक्षण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें बचाव :
- अपने हाथों को दिन में कई बार साबुन, गुनगुने पानी से धोएं।
- अच्छी गुणवत्ता का मास्क पहनें और घर से बाहर निकलने से पहले मास्क लगाना न भूलें।
- अपने हाथ या उंगलियों से आंख, नाक और मुंह को न छुएं।
- संक्रमित व्यक्ति से दूर रहें और जरूरत न हो तो घर से बाहर न निकलें।
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक पर रुमाल का प्रयोग करें।
- जिन्हें सर्दी खांसी हो या छींक आ रही हो, उनके करीब न बैठें।
वर्जन
नागरिक अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड बना दिया गया है, एन 95 मास्क उपलब्ध है। जल्द ही प्राइवेट अस्पताल के डाक्टरों को बुलाकर मीटिंग ली जाएगी।
- विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed