फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona vaccine placed at 21 centers

21 केंद्रों पर 1360 में से 812 पात्र पहुंचे कारोना टीका लगवाने, सीएचसी भट्टू को गुब्बारों से सजाया तो अहरवां में लगाई पेंटिंग प्

Tue, 19 Jan 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine placed at 21 centers
कोरोना वैक्सिनेशन सेंटर अहरवां में लगाई पेटिंग प्रदर्शनी। - फोटो : Fatehabad
कोरोना टीकाकरण ने मंगलवार को जिले में रफ्तार पकड़ ली। जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर सेशन लगाया गया। इन स्वास्थ्य केंद्रों को 1360 पात्रों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य दिया। इसमें से 812 पात्र स्वास्थ्य कर्मी कोरोना टीका लगवाने के लिए पहुंचे। पीएचसी नागपुर में कोरोना टीका लगवाने के बाद चार, जाखल और बड़ोपल में दो-दो पात्र स्वास्थ्य कर्मियों की तबीयत बिगड़ गई। आठ पात्र स्वास्थ्य कर्मियों मेें बुखार, टीका लगवाने की जगह पर दर्द होना और ठंड लगने के दुष्प्रभाव दिखे। कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद पहली बार पीएचसी पर भी कोरोना वैक्सीन दी गई। पीएचसी और सीएचसी में कोरोना टीकाकरण को लेकर उत्साह दिखा। बुधवार को जिले में कहीं भी कोरोना टीकाकरण नहीं होगा।
विज्ञापन

अहरवां में लुभाने के लिए लगाई पेंटिंग प्रदर्शनी
गांव अहरवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पात्र स्वास्थ्यकर्मियों के लिए सतेंद्र खिप्पल द्वारा बनाई गई पेंटिंग की प्रदर्शनी लगाई गई ताकि अवलोकन के 30 मिनट के दौरान वह पेंटिंग देखकर मनोरंजन कर सकें। पीएचसी अहरवां इंचार्ज डॉ.शिल्पा गर्ग ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले खुद कोरोना टीका लगवाया। पहले दिन केंद्र पर 46 पात्रों को कोरोना टीका लगाया गया। पात्रों के लिए फोटो बूथ भी लगाया गया है। यहां पर कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी विजय सहारण ने किया। विजय ने लॉकडाउन के दौरान दिन रात जरूरतमंदों के लिए काम किया था।
विज्ञापन

सीएचसी भट्टूकलां को गुब्बारों से सजाया
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भट्टूकलां में भी कोरोना टीका को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह दिखा। यहां पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुजाता बंसल ने खुद पहले कोरोना टीका लगवाया। केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया था। डॉ. सुजाता ने बताया कि यहां पर 70 पात्र स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को 21 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीनेशन सेशन लगाया गया। 812 पात्र कर्मियो को कोरोना टीका लगाया गया है। कुछ पात्रों को थोड़ी दिक्कत हुई है गंभीर दुष्प्रभाव सामने नहीं आए है। - डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed