फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona suspected labour died

कोरोना संदिग्ध मजदूर की मौत

Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
corona suspected labour died
खैराती रोड स्थित प्लाइवुड फैक्ट्री में कार्यरत मजदूर की शुक्रवार देर रात मौत हो गई। वो 20 दिन पहले ही यमुनानगर से लौटा था और पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था। स्वास्थ्य विभाग ने कोराना की आशंका जताते हुए शव के सैंपल लिए और शव पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यमुनानगर की रेलवे कॉलोनी निवासी हरप्रीत (28) को ठेकेदार प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने के लिए लाया था। हरप्रीत जब यहां आया था तो उसका कोरोना टेस्ट हुआ था जो कि निगेटिव पाया गया था। अब हरप्रीत पिछले तीन दिन से बुखार से पीड़ित था और खुद से ही दवाएं खा रहा था। शुक्रवार रात को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बुखार व सिरदर्द होने के कारण कोरोना की आशंका जताते हुए सैंपल लिया है।
विज्ञापन

खैराती रोड पर एक मजदूर की मौत हुई है, मजदूर बुखार से पीड़ित बताया जा रहा है। कोरोना की आशंका के मद्देनजर उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। - डॉ.मनीष टुटेजा, फिजीशियन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed