फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona started increasing, ICU did not start, machines gathering dust for six months

बढ़ने लगा कोरोना, आईसीयू नहीं हुआ शुरू, छह माह से धूल फांक रहीं मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Corona started increasing, ICU did not start, machines gathering dust for six months
नागरिक अस्पताल की आईसीयू के अंदर रखा सामान। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण फिर से बढ़ने लगा है। जिले में सात दिन में 14 नए संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। अगर सैंपलिंग बढ़ी तो केसों में और भी इजाफा हो सकता है। हालांकि कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में तैयारियां शून्य हैं। अफसरों की लापरवाही से नागरिक अस्पताल में दो करोड़ से तैयार 10 बेड की आईसीयू शुरू नहीं हो पाया है तो विदेश से आई मशीनें आईसीयू के अंदर ही धूल फांक रही है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर में नागरिक अस्पताल के दूसरी मंजिल पर 10 बेड के आईसीयू का निर्माण शुरू हुआ था, जो इस साल जनवरी में तैयार भी हो गया। विदेश से आईं मशीनों की टेस्टिंग भी पूरी हो गई लेकिन छह माह बीतने को है फिर भी इसे शुरू नहीं किया गया है। अफसर एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं। लेकिन मौजूदा हालात ये है कि आईसीयू के अंदर मशीनें धूल फांक रही हैं। वहीं रविवार को जिले में कोरोना के सैंपल नहीं लिए गए जिस कारण कोई भी संक्रमित मरीज नहीं मिला। हालांकि शनिवार को 152 लोगों के रैपिड एंटीजन सैंपल लिए गए थे जिसमें दो कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।
विज्ञापन

अधिकारियों का जवाब, मॉनिटर बिना कैसे चलाएं आईसीयू
नागरिक अस्पताल में आईसीयू का कार्य देख रहे डॉ. सुभाष का कहना है कि आईसीयू के लिए मॉनिटर चाहिए और भी कुछ सामान है जो अब तक नहीं आया है। यहां तक डॉक्टरों की भी कमी है। इन कारणों से आईसीयू शुरू नहीं हो पा रही है। उच्च अधिकारियों से मॉनिटर और स्टाफ उपलब्ध करवाने के लिए लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट से जुड़ चुका है आईसीयू
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में जिले में करीब 400 संक्रमितों की मौत हुई थी। ऑक्सीजन की कमी और वेंटिलेटर बेड न मिलना मुख्य कारण भी रहे थे। इस दौरान ही जिला मुख्यालय में 500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट और दो करोड़ की लागत से आईसीयू का प्रस्ताव मंजूर हुआ था। जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लग चुका है और इसे आईसीयू से भी जोड़ा जा चुका है।
दो लाख लोगों की दूसरी डोज हुई ड्यू
जिले में कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज करीब 2 लाख 10 हजार लोगों की ड्यू हो चुकी है। अब तक 6 लाख 84 हजार 374 लोगों को पहली और 4 लाख 43 हजार 660 लोगों को दूसरी डोज लगी है। जिले में बच्चों का यानी 12 से 14 आयु वर्ग का टीकाकरण मात्र 13 फीसदी हुआ है। जिले में 55 हजार में से 7323 को ही पहली डोज लगी है और 1659 ने ही दूसरी डोज लगवाई है। 15 से 17 साल के 55 हजार पात्रों को कोरोना वैक्सीन लगनी है लेकिन 38702 को पहली और 13135 को दूसरी डोज लगी है।
दिन सैंपल संक्रमित
20 जून 210 2
21 जून 134 2
22 जून 171 3
23 जून 189 3
24 जून 160 2
25 जून 152 2
26 जून 0 0
रतिया और टोहाना में भी बननी है आईसीयू
जिले में टोहाना और रतिया के नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनाई जानी है। यहां पर पांच-पांच बेड की आईसीयू बनाई जानी है। लोक निर्माण विभाग को आईसीयू तैयार करना है। इसको लेकर बजट भी जारी हो चुका है।

कोट
कोरोना केस बढ़ने के चलते सैंपलिंग बढ़ाने और लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करने के आदेश हैं। नागरिक अस्पताल की आईसीयू को भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा ताकि भविष्य में कोई दिक्कत न आए।
-डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed