फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona patients figure exceeded 5000 in the district, 24 newly infected patients including two couples were found

जिले में 5000 के पार हुआ कोरोना मरीजों का आंकड़ा,दो दंपति समेत 24 नए संक्रमित मरीज मिले

Fri, 26 Mar 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Corona patients figure exceeded 5000 in the district, 24 newly infected patients including two couples were found
फतेहाबाद में कोरोना का सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : Fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5000 के पार हो गया। पहला मरीज पिछले साल 7 अप्रैल को मिला था और इसके बाद आंकड़ा बढ़ता ही गया। मार्च माह में ही कोरोना के कुल केसों का आंकड़ा 300 के पास पहुंच गया है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में जिले में 24 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें दो दंपती भी शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को स्वस्थ होने पर 14 मरीजों को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक शहर फतेहाबाद में युवती, भट्टू में बुजुर्ग, गांव धांगड़ में बुजुर्ग, मेहूवाला में दंपती, ढाबी कलां में दंपत्ति, गांव किरढ़ान में युवती कोरोना संक्रमित मिली है। इसके अलावा फतेहाबाद के निजी अस्पताल में दाखिल दो मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। जिले में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 207 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 5008 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। इसमें से 4678 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 123 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

जानिए कब कैसे बढ़े कोरोना के केस
माह कोरोना सैंपल लिए संक्रमित मिले मौत
जून 2917 98 0
जुलाई 7523 207 2
अगस्त 14634 619 10
सितंबर 20831 1360 25
अक्तूबर 13288 778 22
नवंबर 20296 1196 41
दिसंबर 24280 386 16
जनवरी 9707 51 2
फरवरी 9670 20 1
शुक्रवार को लिए 597 सैंपल
जिले में शुक्रवार को 597 सैंपल लिए गए। इनकी रिपोर्ट शनिवार तक आने की उम्मीद है। लैब में 1566 सैंपल जिले के जांच के लिए गए हुए है। शुक्रवार को 1062 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। अभी 1566 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में जो पात्र है वह कोरोना टीका जरूर लगवाएं। लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है और मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे है, सावधानी जरूरी है।
- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed