फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona knocks again, four new cases found in the investigation

कोरोना की फिर दस्तक, जांच में चार नए केस मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Corona knocks again, four new cases found in the investigation
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण करवाता पात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना मुक्त जिला होने के बाद केस एक बार फिर से बढ़ने शुरू हो गए हैं। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित चार नए केस मिले हैं। चारों कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में आरटीपीसीआर के 123 और रेपिड एंटीजन के 94 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान रतिया में तीन और फतेहाबाद में एक कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में अब तक 422687 केस मिले है। इसमें 20244 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 19737 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 503 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी है। आरटीपीसीआर लैब में सैंपल जांच किट आने के बाद शुरू कर दिया है। लैब पिछले करीब साढ़े पांच माह से बंद थी। माइक्रोबायलॉजिस्ट आने के बाद लैब शुरू की गई है।
विज्ञापन

जिले में अब तक ये हो चुका है कोरोना टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4758 847
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 155
60 साल से ऊपर 84262 64707 4407
45 से 59 साल 144203 120179 3217
18 से 44 साल 403399 270044 6222
15 से 17 साल 38844 13634 0
12 से 14 साल 8033 2706 0
कोट
कोरोना आरटीपीसीआर सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। जांच में चार कोरोना संक्रमित मिले हैं। चोरों संक्रमित होम आइसोलेट हैं। लोगों से अपील है कि वह लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed