फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona killed 12 people, 320 infected

कोरोना से 12 लोगों की मौत, 320 संक्रमित

Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
Corona killed 12 people, 320 infected
कोरोना का कोहराम जारी है, जिले में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार को कोरोना संक्रमित 12 मरीजों की मौत हो गई है और 320 नए केस मिले हैं। 6 मरीज ऐसे हैं जिनकी नागरिक अस्पताल के कोविड वार्ड में उपचार के दौरान मौत हुई है। विधायक दुड़ाराम की पत्नी के बाद बेटी भी कोरोना संक्रमित मिली है। हालांकि, विधायक व स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, उनकी पत्नी व सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस माह में कुल मरीजों का आंकड़ा 4248 रहा और 85 मौत हुई हैं। राहत की बात यह है कि शुक्रवार को 257 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में फिलहाल 2186 मरीज सक्रिय है। सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज 761 फतेहाबाद क्षेत्र में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम आई रिपोर्ट में शहर के मॉडल टाउन निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएं, गांव अयाल्की निवासी मां-बेटी, शिव चौक निवासी युवती, अग्रवाल कॉलोनी निवासी एक ही परिवार की दो महिलाएं, मॉडल टाउन में दीप होटल के पास एक ही घर से 80 वर्षीय महिला और 60 वर्षीय बुजुर्ग, नहर कॉलोनी निवासी युवती, लोक निर्माण विभाग की अवासीय कॉलोनी में एक ही घर के तीन सदस्य, पुलिस लाइन में एक ही घर से दो महिलाएं व युवक, गांव मोचीवाली में दो बहनें और एक भाई, भूना सीएचसी के पास एक ही घर से दो वर्षीय बच्चे समेत 6 लोग, मॉडल टाउन टोहाना में एक ही परिवार से दो लोग, गिलाखेड़ा में 6 लोग, गांव ठुईयां में 15 लोग, रतिया वार्ड नंबर 15, 11, 9, 8, में 9 लोग, गांव बरोटा में 6 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित इन मरीजों की हुई मौत
गांव सालमखेड़ा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति ने फतेहाबाद नागरिक अस्पताल में तोड़ा दम।
गांव डांगरा निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग ने टोहाना के सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम।
ढाणी बिजा लांबा निवासी 57 साल के बुजुर्ग ने फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम।
टोहाना निवासी 53 वर्षीय महिला ने हिसार के निजी अस्पताल में तोड़ा दम।
बीघड़ निवासी 65 वर्षीय महिला ने सरकारी अस्पताल में दम तोड़ा, महिला को हदय संबंधी बीमारी भी थी।
खाबड़ा कलां निवासी 54 वर्षीय महिला ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम।
रत्ताखेड़ा निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति ने हिसार के निजी अस्पताल में तोड़ा दम।
भूना निवासी 55 वर्षीय बुजुर्ग ने अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम।
हिजरावां निवासी 55 वर्षीय महिला ने फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम।
गांव अकांवाली निवासी 60 वर्षीय महिला ने सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम।
ढाणी गोपाल निवासी 60 वर्षीय महिला ने फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में तोड़ा दम।
इंदाछोई निवासी 70 साल की महिला ने टोहाना में तोड़ा दम।
2020 में मिले थे 4664 केस, अप्रैल में ही 4248 मरीज मिले
कोरोना संक्रमण ने अप्रैल में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए, इतनी तेजी से फैला कि इसकी किसी को उम्मीद ही नहीं थी। 2020 में पूरे साल में कोरोना संक्रमित 4664 केस मिले थे। जबकि इस साल अप्रैल माह में 4248 केस मिल गए है। 2020 में कुल मौतें 116 थी जबकि अप्रैल माह में 85 हो गई है। अप्रैल में रोजाना करीब तीन मौतें हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में यूं बढ़ा संक्रमण
दिन मरीज मिले मौत
1 45 1
2 27 1
3 53 1
4 3 1
5 43 0
6 36 1
7 31 0
8 62 1
9 74 1
10 53 1
11 49 2
12 10 3
13 240 0
14 128 3
15 149 1
16 130 2
17 197 1
18 126 3
19 202 1
20 158 2
21 240 3
22 243 5
23 228 3
24 272 3
25 145 8
26 188 3
27 219 8
28 264 5
29 313 9
30 320 12
कोविड अस्पताल में बेडों की स्थिति
अस्पताल बिना ऑक्सीजन ऑक्सीजन बेड आईसीयू ऑक्सीजन बेड वेंटिलेटर
ना.फतेहाबकाद 0 9 2 3
सद्भावना 19 0 3 3
ना.रतिया 11 0 0 2
ना.टोहाना 8 5 0 1
मिगलानी 2 0 0 0
आरएमसी टोहाना 0 0 0 0
संजीवनी टोहाना 0 0 0 0
संगम टोहाना 0 15 0 1
इतने लोगों का हुआ टीकाकरण
श्रेणी पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 7 3
फ्रंटलाइन वर्कर्स 41 15
45 से 59 साल 645 226
60 साल से ज्यादा 220 519
कोट
कोरोना संक्रमण को लेकर अगर कोई लक्षण दिखते हैं तो कोताही न बरतें और परिवार से खुद अलग करके सैंपल दें। डॉक्टर की परामर्श से दवाई लें। अगर रिपोर्ट पॉजिटिव रहती है तो किसी न मिलें और नियमों का पालन करें।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed