फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Corona infected woman dies, 9 new patients found

कोरोना संक्रमित महिला की मौत, 9 नए मरीज मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman dies, 9 new patients found
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दोपहर 12 बजे पर्ची कटवाने के लिए लगी लाइन। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है और खतरनाक होता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है और 9 नए मरीज मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 19 हो गई है, इसमें दो अस्पताल में दाखिल हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला पेट के इंफेक्शन के कारण अग्रोहा मेडिकल में दाखिल हुई थी। यहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमित मिली। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। जिले में कोरोना संक्रमण से मौत का 6 माह बाद मामला सामने आया है। फरवरी माह में कोरोना से मौत हुई थी।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण दर बुधवार को तीन फीसदी रही है। जिले में बुधवार को कोरोना 299 सैंपल लिए गए। जांच के दौरान 9 कोरोना संक्रमित मिले। फतेहाबाद और जाखल में एक-एक, भट्टूकलां में तीन, बड़ोपल और भूना क्षेत्र में दो-दो कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल : 417971
संक्रमित मिले : 20197
स्वस्थ हुए : 19676
कोरोना से मौत : 502
संक्रमण दर : 4.8
रिकवरी दर : 97.43
अस्पताल की ओपीडी बढ़ी, वायरल केस बढ़े
नागरिक अस्पताल में ओपीडी की संख्या बढ़ गई है। अस्पताल की फीजिशियन की ओपीडी में रोजाना 150 से 200 मरीज आ रहे हैं। इसमें 50 फीसदी मरीज वायरल से पीड़ित हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों के कोरोना टेस्ट नहीं करवा पा रही है। अगर सैंपलिंग बढ़े तो कोरोना केसों की संख्या भी बढ़ सकती है।
एक कर्मचारी के हवाले ओपीडी रजिस्ट्रेशन
नागरिक अस्पताल में बुधवार को ओपीडी रजिस्ट्रेशन कक्ष में एक ही महिला कर्मचारी तैनात थी। एक महिला कर्मचारी के छुट्टी के चलते एक के ही हवाले रजिस्ट्रेशन रहा। इसके चलते मरीजों को पर्चियां कटवाने में दिक्कत हुई। करीब 30 मिनट तक पर्ची कटवाने के लिए लोग लाइन में लगे रहे।

कोट
कोरोना संक्रमित एक महिला की मौत हुई है। महिला अग्रोहा मेडिकल में ऑपरेशन के लिए दाखिल हुई थी, यहां जांच के दौरान महिला कोरोना संक्रमित मिली। लोगों से भी अपील है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं।
-मेजर डॉ. शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed