{"_id":"60e1e7188ebc3e8c0a596fe1","slug":"corona-infected-not-found-in-the-district-after-124-days-8-patients-became-healthy-fatehabad-news-rtk6160755141","type":"story","status":"publish","title_hn":"124 दिनों बाद जिले में नहीं मिले कोरोना संक्रमित, 8 मरीज हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
124 दिनों बाद जिले में नहीं मिले कोरोना संक्रमित, 8 मरीज हुए स्वस्थ
विज्ञापन
कोरोना को लेकर जिले में रविवार को राहत भरी खबर है। 124 दिनों बाद जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब कोरोना का नया केस नहीं मिला है। अब से पहले दो मार्च को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला था। रविवार को जिले में रिकवरी रेट 97.05 फीसदी तक पहुंच गया है। जिले में अब तक की संक्रमण दर 7.56 फीसदी रही है। अगर कोरोना संक्रमण से अब तक मृत्यु दर की बात की जाए तो 2.65 फीसदी रही है। वहीं जिले में रविवार को 8 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस 53 रह गए हैं इसमें से 21 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं। अहम बात यह है कि सरकारी अस्पताल में एक भी मरीज दाखिल नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रविवार को जिले में कोरोना के 619 सैंपल लिए है। 314 सैंपल आरटीपीसीआर तथा 305 सैंपल रेपिड एंटीजन लिए गए हैं। अभी फिलहाल 314 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है।
जून माह में कोरोना की स्थिति
दिन नए केस मौत हुई
1 6 1
2 4 2
3 3 0
4 0 0
दूसरी लहर में कोरोना की ये रही स्थिति
माह नए केस मिले मौत
अप्रैल 4248 85
मई 7611 204
जून 791 58
2020 में रही कोरोना की स्थिति
केस मिले : 4664
मौतें हुई : 116
कोट
जिले में कोरोना का रविवार को नया केस नहीं मिला है और न ही किसी संक्रमित की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाही न बरतें। पहले भी लापरवाही बरतने के कारण संक्रमण फैला था। जो भी पात्र है वह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।
विज्ञापन
जून माह में कोरोना की स्थिति
दिन नए केस मौत हुई
1 6 1
2 4 2
3 3 0
4 0 0
दूसरी लहर में कोरोना की ये रही स्थिति
माह नए केस मिले मौत
अप्रैल 4248 85
मई 7611 204
जून 791 58
2020 में रही कोरोना की स्थिति
केस मिले : 4664
मौतें हुई : 116
कोट
जिले में कोरोना का रविवार को नया केस नहीं मिला है और न ही किसी संक्रमित की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण को लेकर लोग लापरवाही न बरतें। पहले भी लापरवाही बरतने के कारण संक्रमण फैला था। जो भी पात्र है वह वैक्सीन जरूर लगवाएं।
विज्ञापन
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।