{"_id":"62f29d475dbac909aa4937c5","slug":"corona-cases-increased-three-times-in-the-district-53-infected-found-in-9-days-fatehabad-news-hsr638861152","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन गुना बढ़े कोरोना केस, 9 दिनों में 53 संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन गुना बढ़े कोरोना केस, 9 दिनों में 53 संक्रमित मिले
विज्ञापन
फतेहाबाद में कोरोना से बचाव का टीका लगवाते हुए पात्र
- फोटो : Fatehabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहाबाद। कोरोना के नए केस जिले में तीन गुना बढ़ रहे हैं। पिछले जुलाई माह में जिले में कोरोना के 56 नए केस मिले थे लेकिन इस बार नौ दिनों में ही जिले में कोरोना के 53 नए केस मिल चुके हैं। फिलहाल जिले में 44 एक्टिव केस हैं।
कोरोना से लड़ने को लेकर तैयारियों की बात की जाए तो फिलहाल जिले में शून्य हैं। कोरोना के केस बेशक बढ़ रहे हैं लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक कोई तैयारी शुरू नहीं की है। जिले में दो करोड़ से तैयार आईसीयू बंद है। सवा चार माह से जिले में आरटीपीसीआर लैब बंद पड़ी है। कोरोना के सैंपल भी जिले में नहीं बढ़ाए गए है। अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों पर ही स्वास्थ्य विभाग सैंपलिंग को लेकर खानापूर्ति पूरी कर रहा है।
दो करोड़ की आईसीयू में मेडिकल उपकरणों पर चढ़ रही धूल
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने नागरिक अस्पताल में आईसीयू बनवाने का काम शुरू किया था। लोक निर्माण विभाग ने करीब सात माह पहले आईसीयू तैयार करके दे दी। विदेश से महंगे मेडिकल उपकरण भी पहुंचे गए, ट्रायल भी हो गया लेकिन आईसीयू शुरू नहीं हुई। आईसीयू के अंदर मेडिकल उपकरण धूल फांक रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के आईसीयू को लेकर अलग-अलग तर्क है। नागरिक अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मॉनिटर की वजह से आईसीयू शुरू नहीं हुई है तो उच्च अधिकारियों का कहना है कि बिना डॉक्टर और स्टाफ कैसे शुरू किया जाए।
विज्ञापन
पिछले नौ दिनों में जिले में मिले कोरोना के केस
दिन सैंपल संक्रमित केस मिले
1 अगस्त 221 5
2 अगस्त 280 3
3 अगस्त 206 3
4 अगस्त 272 6
5 अगस्त 278 7
6 अगस्त 204 5
7 अगस्त 0 0
8 अगस्त 367 12
9 अगस्त 322 12
-------
पिछले माह 31 दिनों में मिले थे 56 केस
कुल केस मिले - 56
सैंपल लिए गए - 5156
माइक्रोलॉजिस्ट के इंतजार में आरटीपीसीआर लैब
बड़ोपल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आरटीपीसीआर लैब शुरू हुई लेकिन फिलहाल यह बंद है। पिछले सवा चार माह से लैब बंद पड़ी है। माइक्रोलॉजिस्ट न होने के कारण विभाग लैब शुरू नहीं कर पा रहा है। इसके चलते जिले में सिर्फ रेपिड एंटीजन सैंपल ही लिए जा रहे हैं।
पात्र पहली डोज दूसरी डोज बूस्टर
स्वास्थ्यकर्मी 4793 4758 802
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2415 2030 139
60 साल से ऊपर 84235 64621 3793
45 से 59 साल 144184 119944 2042
18 से 44 साल 403141 269150 3708
15 से 17 साल 38738 13341 0
12 से 14 साल 7494 2169 0
जिले में वायरल के केस बढ़ रहे है, ओपीडी में रोजाना 30 से 40 केस आ रहे हैं। इसके अलावा कोविड केस भी मिल रहे हैं। ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों के कोविड टेस्ट नहीं करवा पा रहे हैं। कई केस में मरीज नहीं करवा रहे हैं तो कई अन्य कारण हो जाते हैं। सैंपलिंग बढ़े तो कोरोना के केस भी बढ़ सकते हैं।
- डॉ.मनीष टुटेजा, विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल
अगले सप्ताह से सिरसा भेजे जाएंगे आरटीपीसीआर सैंपल
जिले में कोरोना सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं और वीसी में भी बार-बार कहा जा रहा है। आरटीपीसीआर लैब के लिए विशेषज्ञ नहीं है। जब तक विशेषज्ञ नहीं आ जाता है तब तक सिरसा लैब में सैंपल भेजे जाएंगे।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन

नागरिक अस्पताल में बंद कर रखी आईसीयू।- फोटो : Fatehabad

अस्पताल की आईसीयू में धूल फांकता सामान।- फोटो : Fatehabad