फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   corona 22 new case in fatehabad

महिला चिकित्सक समेत 22 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
corona 22 new case in fatehabad
जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर से लगातार बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के जिले में 22 नए केस सामने आए है। फतेहाबाद के निजी अस्पताल की महिला डॉक्टर समेत 22 कोरोना संक्रमित मिले है। मार्च माह में ही कोरोना संक्रमित करीब 350 मरीज मिल चुके है। राहत की बात ये भी है कि मंगलवार को 32 मरीज ठीक भी हुए है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 224 हो गई है। जिले में अब तक 5091 केस मिल चुके है, इसमें से 4744 मरीज ठीक हो गए है, 123 संक्रमित मरीजों की जान गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद के शिव चौक निवासी बालिका, मॉडल टाउन निवासी महिला चिकित्सक, गाजूवाला के सरकारी स्कूल का शिक्षक, टोहाना के गीता कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय युवक, सरकारी स्कूल रत्ताखेड़ा की शिक्षिका, रतिया के सरकारी स्कूल के दो छात्र, फतेहाबाद के सुंदर नगर निवासी बुजुर्ग, फतेहाबाद के मॉडल टाउन और हुडा सेक्टर तीन निवासी युवक, टोहाना के गुप्ता कॉलोनी निवासी युवती कोरोना संक्रमित मिली है।
विज्ञापन

638 लोगों के सैंपल लिए
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को जिले में 638 लोगों के सैंपल लिए है। इनकी रिपोर्ट बुधवार तक आने की उम्मीद है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना क्षेत्र में सबसे ज्यादा 46 मरीज सक्रिय है। अहम बात यह है कि फिलहाल रतिया शहर कोरोना मुक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed